शहीद दिवस 2021: भारत के महान क्रांतिकारी अमर शहीद वीरों को PM मोदी का नमन

शहीद दिवस 2021: भारत के महान क्रांतिकारी अमर शहीद वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन कर कहा- मां भारती के इन महान सपूतों का बलिदान देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
शहीद दिवस 2021: भारत के महान क्रांतिकारी अमर शहीद वीरों को PM मोदी का नमन
शहीद दिवस 2021: भारत के महान क्रांतिकारी अमर शहीद वीरों को PM मोदी का नमनTwitter

शहीद दिवस 2021: देश को आजादी दिलाने के लिए बहुत से वीर सपूतों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था, उनके इस बलिदान की वजह से ही देश को अंग्रेजों की गुलामी से स्वतंत्रता मिली थी। 23 मार्च, 1931 को अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान इन महान क्रांतिकारी अमर शहीद वीरों 'भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव' को फांसी दी गई थी, जो हमारे देश इतिहास की बड़ी और महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है और आज भी देश इन वीर सपूतों का बलिदान को नहीं भूला है।

शहीद वीराें का नमन कर PM ने कहा-

आज 23 मार्च को भी शहीद दिवस 2021 के इस विशेष दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के महान क्रांतिकारी अमर शहीद वीरों को याद करते हुए उन्‍हें नमन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट साझा करते हुए लिखा- आजादी के क्रांतिदूत अमर शहीद वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीद दिवस पर शत-शत नमन। मां भारती के इन महान सपूतों का बलिदान देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। जय हिंद

राम मनोहर लोहिया की जयंती पर श्रद्धांजलि :

इसके अलावा आज महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती भी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट साझा करते हुए लिखा- महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती पर सादर श्रद्धांजलि। उन्होंने अपने प्रखर और प्रगतिशील विचारों से देश को नई दिशा देने का कार्य किया। राष्ट्र के लिए उनका योगदान देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

बता दें कि, भारत में शहीद दिवस को एक साल में अलग-अलग दिनों पर मनाया जाता है, जिसमें से सबसे मुख्य 30 जनवरी, 23 मार्च, 21 अक्टूबर, 17 नवम्बर और 19 नवम्बर है।

  • देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथी के रूप में 30 जनवरी को शहीद दिवस में मनाया जाता है।

  • 23 मार्च के दिन भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दिए जाने के रूप में शहीद दिवस मनाया जा रहा है।

  • 21 अक्टूबर के दिन साल 1959 में केन्द्रीय पुलिस बल के जवान लद्दाख में चीनी सेना के एक एंबुश में शहीद हुए थे, इस कारण 21 अक्टूबर को पुलिस की ओर से शहीद दिवस मनाया जाता है।

  • 17 नवंबर को लाला लाजपत राय की स्मृति में ओडिशा में शहीद दिवस मनाया जाता है।

  • इसके अलावा रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन के दिन 19 नवंबर को भी शहीद दिवस मनाया जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com