गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर PM समेत नेताओं ने किया नमन
गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर PM समेत नेताओं ने किया नमनSocial Media

Guru Gobind Singh Jayanti: गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर PM समेत नेताओं ने किया नमन

Guru Gobind Singh Jayanti: प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए गुरु गोबिंद सिंह को कोटि-कोटि नमन किया है।

Guru Gobind Singh Jayanti: शौर्य और साहस के प्रतीक गुरु गोविंद सिंह के जन्म दिवस को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है, इन्होंने ही गुरु ग्रंथ साहिब को पूर्ण किया। आज 9 जनवरी को राष्ट्रभक्ति और वीरता के प्रतीक, सिख धर्म के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने उन्‍हें कोटि-कोटि नमन किया है।

PM मोदी ने दी गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की बधाई :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा- श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई। उनका जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति देता है। मैं इस तथ्य को हमेशा संजो कर रखूंगा कि हमारी सरकार को उनके 350वें प्रकाश उत्सव को मनाने का अवसर मिला है। उस समय की मेरी पटना यात्रा की कुछ झलकियाँ साझा कर रहा हूँ।

दशम सिख गुरु व खालसा पंथ के संस्थापक सरबंसदानी गुरु गोबिंद सिंह जी ने अधर्म और राष्ट्र विरोधी शक्तियों के विरुद्ध एकता की सीख दी। उनका त्याग, साहस और शिक्षाएं राष्ट्र-कल्याण के लिए सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी। गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशपर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके 355वें प्रकाश पर्व पर नमन करता हूं। वे साहस, करुणा और उदारता के प्रतिमूर्ति थे। दलितों की सेवा करने के उनके प्रयासों का दुनिया भर में व्यापक रूप से सम्मान किया जाता है। हमारा समाज उनकी शिक्षाओं और बलिदानों का ऋणी रहेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

दशम सिख गुरु व खालसा पंथ के संस्थापक सरबंसदानी गुरु गोबिंद सिंह जी ने अधर्म और राष्ट्र विरोधी शक्तियों के विरुद्ध एकता की सीख दी। उनका त्याग, साहस और शिक्षाएं राष्ट्र-कल्याण के लिए सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी। गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशपर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उपराष्‍ट्रपति ने किया नमन :

देश के उपराष्‍ट्रपति एम. वैकेया नायडू ने ट्वीट कर कहा- दशम गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर देशवासियों को हार्दिक बधाई! महान आध्यात्मिक गुरु, समाज सुधारक और पराक्रमी राष्ट्रनायक के रूप में गुरु गोबिंद सिंह जी हमें सदैव प्रेरणा देते हैं। उनका दिखाया मार्ग ही राष्ट्र की उन्नति का मार्ग है।

धर्म, संस्कृति एवं मानवता के रक्षक सिखों के 10वें गुरु तथा खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर कोटि कोटि नमन।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा

सिख समुदाय के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन...

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

“सवा लाख से एक लड़ाऊँ, चिड़ियों सों मैं बाज तड़ाऊँ, तबे गोबिंद सिंह नाम कहाऊँ!” गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

मुख्‍यमंत्रियों ने किया ट्वीट :

राष्ट्रभक्त, धर्म एवं मानवता के रक्षक व अद्भुत योद्धा गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर शत्-शत् नमन। दशम गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी से हमें सेवा और सत्य के पथ पर चलते हुए बड़ी से बड़ी चुनौती से भी लड़ने की प्रेरणा प्राप्त होती है।

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी

धर्म, संस्कृति एवं मानवता के रक्षक, महान संत व अद्भुत योद्धा, सिखों के 10वें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज को उनके प्रकाश पर्व पर कोटिशः नमन व सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई। आपका त्यागमय जीवन सम्पूर्ण मानव समाज के लिए एक महान प्रेरणा है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

सिख धर्म के दसवें गुरु, साहस, समर्पण व शौर्य के प्रतीक गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर उन्हें मेरा शत-शत नमन। धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले गुरु गोबिन्द सिंह जी की सीख हम सभी को सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

सिख धर्म के दसवें गुरू एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविंद सिंह जी की जयंती पर शुभकामनाएं। गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन हमें सर्वोच्च त्याग की भावना के साथ सदैव सच्चाई की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com