Man Ki Baat- PM Narendra Modi
Man Ki Baat- PM Narendra ModiSocial Media

पीएम मोदी बोले-हुनर हाट कला के प्रदर्शन के लिए बेहतरीन मंच है

मन की बात कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करते हुए बोले-हुनर हाट में देश की परंपराएं और कला देखी, यह कला के प्रदर्शन के लिए बेहतरीन मंच है।

राज एक्सप्रेस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम का यह 62वां कार्यक्रम था। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में मैं हुनर हाट गया था। वहां भारत की संस्कृति, परंपराएं और कला देखी। इसमें देश की संस्कृति देखकर अनोखा अनुभव हुआ। कलाकारों की कहानियां प्रेरणादायक हैं। एक दिव्यांग महिला कलाकार ने बताया कि, पहले वह फुटपाथ पर पेंटिंग बेचती थीं, लेकिन आज हुनर हाट से उन्हें रोजगार मिला। इससे 3 लाख शिल्पकारों को रोजगार के नए अवसर मिले हैं।

उन्होंने कहा कि हुनर हाट कला के प्रदर्शन के लिए बेहतरीन मंच है, साथ ही साथ लोगों के सपनों को भी पंख दे रहा है। यहां देश की विविधता को अनदेखा करना असंभव है। शिल्पकला तो है ही, साथ ही हमारे खाने-पीने की विविधता भी है। मैंने खुद वहीं लिट्टी-चोखा खाया था। हुनर हाट में एक बार जरूर जाना चाहिए। इससे आप देश के कलाकारों के जीवन में योगदान दे सकते हैं।

युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आने वाले महीने तो एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बहुत उपयुक्त हैं। भारत का भौगोलिक परिवेश ऐसा है, जो हमारे देश में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए ढेरों अवसर प्रदान करता है। एक तरफ जहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं तो दूसरी तरफ दूर-दूर तक फैला रेगिस्तान है। उन्होंने कहा कि, जहां घने जंगलों का बसेरा है, वहीं समुद्र का असीम विस्तार है। इसलिए मेरा आप सबसे विशेष आग्रह है कि, आप भी अपनी पसंदीदा जगह, अपनी रुचि की एक्टिविटी चुनें, अपने जीवन को एडवेंचर के साथ जरूर जोड़ें, जिंदगी में एडवेंचर तो होना ही चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने विद्यार्थियों को उनके परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

मोदी ने कहा, इन दिनों युवाओं में वैज्ञानिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ रही है। चंद्रयान-2 मिशन के तहत यह उत्साह मैंने बच्चों के बीच देखा था। अब आप श्रीहरिकोटा में रॉकेट लॉन्चिंग को आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए विजिटर गैलरी बनाई गई है। सभी स्कूलों के प्राचार्यों से आग्रह करता हूं कि वे बच्चों को एक बार श्रीहरिकोटा में लॉन्चिंग जरूर दिखाएं। युविका की वेबसाइट www.yuvika.isro.gov.in पर जाकर कोई भी रजिस्ट्रेशन करा सकता है। यहां जाकर इसरो के कामकाज को करीब से देख सकता है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co