डिफेंस-एयरोस्पेस क्षेत्र में सहयोग के लिए एयरो इंडिया अद्भुत मंच: PM मोदी
दिल्ली, भारत। देश में महामारी कोरोना वायरस के बीच बेंगलुरु में आज 2 फरवरी को एशिया का सबसे बड़े एयर शो 'एयरो इंडिया 2021'का आगाज हो गया है। एयरो इंडिया के 13 वें संस्करण की शुरुआत होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को सुबह-सुबह अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट साझा कर डिफेंस और एयरोस्पेस को लेकर येे बात कहीं है।
PM मोदी ने ट्वीट में लिखा-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा- भारत डिफेंस में और एयरोस्पेस में असीमित क्षमता प्रदान करता है। इन क्षेत्रों में सहयोग के लिए एयरो इंडिया एक अद्भुत मंच है। भारत सरकार ने इन क्षेत्रों में भविष्य में सुधार लाए हैं, जो कि हमारी खोज में आमिरबीर बनने की प्रेरणा को जोड़ देगा।
बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो 2021 का उद्घाटन समारोह :
बता दें कि, एयर शो के जरिए भारत दुनिया को अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगा। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बेंगलुरु दौरे पर है और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो कार्यक्रम में हिस्सा लिया, एयर-शो एयरो इंडिया का कार्यक्रम 5 फरवरी तक चलेगा। बेंगलुरु में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरो इंडिया शो 2021 का उद्घाटन किया और समारोह को संबोधित भी किया है।
हर दो साल पर एक बार होता है एयरो इंडिया शो :
जानकारी के लिए बताते चलें, एयरो इंडिया का यह शो हर दो साल पर एक बार होता है। इस शो के दौरान दुनिया भर से आए रक्षा क्षेत्र के अधिकारियों, कंपनियों का आपस में मेलजोल होता है, ये लोग डिफेंस से संबंधित डील्स करते हैं। एक-दूसरे की टेक्नोलॉजी को समझते हैं, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस बार के एयरो इंडिया 2021 शो में नियम कायदे थोड़े सख्त हैं।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।