कोरोना महामारी की उत्पन्न स्थिति पर PM मोदी की 3 देशों के नेताओं बात

कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति, कतर के अमीर शेख और ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति से बात की।
कोरोना महामारी की उत्पन्न स्थिति पर PM मोदी की 3 देशों के नेताओं बात
कोरोना महामारी की उत्पन्न स्थिति पर PM मोदी की 3 देशों के नेताओं बातSocial Media

राज एक्‍सप्रेस। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी, कतर के अमीर शेख तामिम बिन हमद अल थानी और ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति डा अलेक्जेन्डर वेन डेर बेलेन के साथ कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति पर बात की।

ईद उल फित्र की दी शुभकामनाएं :

PM मोदी ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान मिस्र के राष्ट्रपति और वहां के लोगों को ईद उल फित्र की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कतर के अमीर और वहां के लोगों को भी ईद की शुभकामनाएं दी और लोगों की खुशहाली की कामना की।

मिस्र के राष्ट्रपति ने कहा कि, भारत और मिस्र दुनिया की प्राचीनतम सभ्यताओं में से हैं और इनके बीच बढ़ते द्विपक्षीय संबंध प्रसन्नता का विषय है। PM मोदी ने कोरोना महामारी के कारण मिस्र में फंसे भारतीयों की मदद के लिए मिस्र की सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। कोरोना के कारण अपनी मिस्र यात्रा के रद्द होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने स्थिति सामान्य होते ही वहां जाने की इच्छा जतायी।

मोदी ने कतर को दिया धन्यवाद :

PM मोदी ने कतर में फंसे भारतीयों के कल्याण के लिए उठाये गये कदमों के लिए कतर को धन्यवाद दिया। कतर के अमीर ने उनके देश में भारतीय समुदाय विशेष रूप से स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान की सराहना की। श्री मोदी ने कहा कि भारत कतर में आवश्यक सामान की आपूर्ति में किसी तरह की बाधा नहीं आने देगा। उन्होंने कतर के अमीर को उनके जन्मदिन की अग्रिम बधाई भी दी।

ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति से PM की बात :

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति के साथ भी फोन पर बात की। आस्ट्रियाई राष्ट्रपति ने भारत में चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण हुए जान माल के नुकसान पर संवेदना प्रकट की। दोनों नेताओं ने कोरोना महामारी से निपटने के उनके देश के अनुभवों को भी साझा किया। दोनों नेताओं ने इस चुनौती से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग के महत्व का उल्लेख किया। दोनों ने कोरोना महामारी के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ बनाने की इच्छा व्यक्त की।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। सिर्फ शीर्षक में बदलाव किया गया है। अतः इस आर्टिकल अथवा समाचार में प्रकाशित हुए तथ्यों की जिम्मेदारी राज एक्सप्रेस की नहीं होगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com