महाराष्ट्र: चक्रवात तूफान तौकते के मद्देनजर PM मोदी ने CM ठाकरे को किया कॉल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर चक्रवात तूफान 'तौकते' की स्थिति के बारे में बातचीत की।
महाराष्ट्र: चक्रवात तूफान तौकते के मद्देनजर PM मोदी ने CM ठाकरे को किया कॉल
महाराष्ट्र: चक्रवात तूफान तौकते के मद्देनजर PM मोदी ने CM ठाकरे को किया कॉलPriyanka Sahu -RE

महाराष्ट्र, भारत। देश में महामारी कोरोना के संकटकाल के बीच अब एक और प्राकृतिक आपदा यानी की चक्रवाती तूफान 'तौकते' की एंट्री हो गई है, जो अरब सागर से उठा इस साल का पहला चक्रवाती तूफान है। इस बीच आज सोमवार (17 मई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चक्रवात तूफान 'तौकते' स्थिति पर बातचीत की।

कोविड सेंटर को अस्थाई रूप से बंद :

महामारी कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्‍य महाराष्‍ट्र में कोरोना संकट से वैसे ही परेशान है और अब ये खतरनाक तूफान का नया संकट आन पड़ा। तो वहीं, महाराष्ट्र के NCP नेता नवाब मलिक ने बताया- चक्रवात की वजह से मुंबई में BKC के कोविड सेंटर को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। 193 मरीजों को, जिनमें 73 मरीज ICU में थे, विभिन्न अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। चक्रवात को लेकर महाराष्ट्र सरकार पिछले 3 दिनों से सतर्क है। राज्य आपदा प्रबंधन 24 घंटे काम कर रहा है। सारे जिलों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। लगातार बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं।

भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव :

बताते चलें कि, मुंबई में हो रही भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव हुआ। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि, "आज रात तक ये गुजरात के तट से टकरा सकता है और इस दौरान भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। केरल, कर्नाटक, गुजरात, गोवा , महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी है और मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।"

बता दें कि, कोरोना के संकटकाल में समुद्री तूफान ‘तौकते’ की देश के इन 5 राज्‍याें 'केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र' में तबाही मच सकती है और 17 मई को तौकते के खतरनाक तूफान में बदलने की आशंका है और इसके कारण इन दो राज्‍यों केरल और तमिलनाडु में बाढ़ भी आ सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com