NDA की जीत से BJP खेमे में खुशी- आज PM मोदी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने जीत का परचम लहराया है और इस जीत के जश्‍न की नई दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में तैयारी हो रही है। इस दौरान PM मोदी भी शाम 6 बजे बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
NDA की जीत से BJP खेमे में खुशी- आज PM मोदी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
NDA की जीत से BJP खेमे में खुशी- आज PM मोदी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधितTwitter

दिल्‍ली, भारत। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा खेमे में खुशी लहर है, क्‍‍‍‍‍‍‍‍योंकि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने जीत का परचम लहराया है। बिहार चुनाव में NDA की बड़ी जीत के बाद आज नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय में जश्न की तैयारी हो रही है। साथ ही आज शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

जश्न में PM मोदी भी होंगे शामिल :

बताया जा रहा है कि, एनडीए की जीत से गदगद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (बुधवार) शाम छह बजे राष्ट्रीय राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और NDA की जीत के जश्‍न में शामिल होंगे। साथ ही इस दौरान वे बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इससे पहले यानी कल PM मोदी ने बिहार विधानसभा में एनडीए को मिली जीत के लिए बिहार की बहन-बेटियों की सराहना करते हुए कहा था कि, ''बिहार की बहनों-बेटियों ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग कर दिखा दिया है कि आत्मनिर्भर बिहार में उनकी भूमिका कितनी बड़ी है। हमें संतोष है कि बीते वर्षों में बिहार की मातृशक्ति को नया आत्मविश्वास देने का NDA को अवसर मिला, यह आत्मविश्वास बिहार को आगे बढ़ाने में हमें शक्ति देगा।''

हर व्यक्ति व हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए राजग पूरे समर्पण से निरंतर काम करता रहेगा। बिहार के गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने राजग के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बिहार चुनाव में किस पार्टी को मिले कितने % वोट :

बता दें, बिहार विधान सभा चुनाव के नतीजे में NDA 125 सीटों पर जीत के साथ पूर्ण बहुमत हासिल करने में कामयाब रही, एनडीए में शामिल बीजेपी ने बिहार में 74 सीटों पर जीत दर्ज की है। तो वहीं, महागठबंधन 110 सीटों पर ही सिमट गया। बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी (75 सीटें) बनकर उभरी आरजेडी को सर्वाधिक 23.1% वोट मिले हैं, जबकि 74 सीटें जीतने वाली बीजेपी को 19.5% वोट मिले हैं। जेडीयू को 15.4%, कांग्रेस को 9.48%, एलजेपी को 5.66%, आरएलएसपी को 1.77%, एआईएमआईएम को 1.24%, बसपा को 1.49%, सीपीआई को 0.83%, सीपीआईएम को 0.65% और अन्य को 18.85% वोट मिले।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com