Assam-Mizoram Dispute: असम के सांसदों से मुलाकात करेंगे PM मोदी

Assam-Mizoram Dispute: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम-मिजोरम सीमा मुद्दे को लेकर आज असम के सांसदों से मुलाकात करेंगे।
Assam-Mizoram Dispute: असम के सांसदों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
Assam-Mizoram Dispute: असम के सांसदों से मुलाकात करेंगे PM मोदी Syed Dabeer Hussain - RE

Assam-Mizoram Dispute: उत्तर पूर्वी राज्यों असम और मिजोरम के सीमा विवाद जल्‍द ही सुलझे जाने की उम्‍मीद है। इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम-मिजोरम सीमा मुद्दे पर आज असम के सांसदों से मुलाकात करेंगे।

अमित शाह ने भी की दोनों राज्‍यों के CM से बात :

असम और मिजोरम के सीमा विवाद को शांत करने और समाधान खोजने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोशिश कर रहे हैं। एक दिन पहले यानी रविवार को ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा से फोन पर बात कर दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को शांत करने लिए कदम उठाने को कहा था। तो वहीं, आज प्रधानमंत्री मोदी की सांसदों से इस मुलाकात को दोनों राज्यों के बीच शांति स्थापित करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

दअरसल, असम-मिजोरम पुलिस के बीच विवाद होने के बाद दोनों राज्‍यों के मुख्यमंत्रियों के सख्‍त रुख अपना रखा था, जिसके कारण यह मामला और बढ़ता जा रहा था, लेकिन अब दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बयान आए, जिसमें नम्रता देखी और उन्‍होंने बातचीत के जरिए मुद्दा सुलझाने की बात कही है।

दोनों राज्यों के बीच जो भी विवाद है उसे बातचीत और मैत्रीपूर्ण रवैये के साथ सुलझा लिया जाएगा।

मिजोरम के सीएम जोरामथांगा

असम हमेशा उत्तर पूर्व की भावना को जीवित रखना चाहता है। हम अपनी सीमाओं पर शांति सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा

हिंसा के बाद दोनों राज्यों के बीच भारी तनाव :

बता दें कि, बीते हफ्ते 26 जुलाई के दिन असम और मिजोरम के बीच तनाव बढ़ गया था, जब मिजोरम के कोलासिब जिले के वायरेंग्टे कस्बे में दोनों राज्यों के लोग और पुलिस जवान आमने-सामने आ गए और जमकर हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान असम के छह पुलिसकर्मियों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे। असम और मिजोरम पुलिस की हिंसा के बाद से दोनों राज्यों के बीच भारी तनाव बना हुआ है। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा मिजोरम के सांसद वनलालवेना के खिलाफ दर्ज FIR को वापस लेने का फैसला लिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com