PM मोदी ने 'मेगा गतिशक्ति मास्टर प्लान' योजना का किया अनावरण

PM मोदी ने मेगा गतिशक्ति मास्टर प्लान योजना का अनावरण किया और कहा- राष्ट्रीय मास्टर प्लान 21वीं सदी के भारत को मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के साथ गतिशक्ति प्रदान करेगा।
PM मोदी ने 'मेगा गतिशक्ति मास्टर प्लान' योजना का किया अनावरण
PM मोदी ने 'मेगा गतिशक्ति मास्टर प्लान' योजना का किया अनावरण Twitter

दिल्‍ली, भारत। शारदीय नवरात्रि 2021 की आज अष्टमी तिथि है। महाष्टमी के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बड़ी सौगात दी है। उन्‍होंने "मेगा गतिशक्ति मास्टर प्लान" योजना का अनावरण किया।

अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के साथ गतिशक्ति प्रदान करेगा :

पीएम गति शक्ति-राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनावरण कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित भी किया और अपने संबोधन में कहा- आज दुर्गाष्टमी है, पूरे देश में आज शक्ति स्वरूपा का पूजन हो रहा है। शक्ति की उपासना के इस पुण्य अवसर पर देश की प्रगति की गति को भी शक्ति देने का शुभ कार्य हो रहा है। राष्ट्रीय मास्टर प्लान 21वीं सदी के भारत को मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के साथ गतिशक्ति प्रदान करेगा।

आज अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-कन्वेंशन सेंटर में 4 प्रदर्शनी हॉल का भी उद्घाटन किया गया है।ये प्रदर्शनी केंद्र हमारे एमएसएमई और उद्योगों को अपने उत्पादों को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करेंगे। आज 21वीं सदी का भारत, सरकारी व्यवस्थाओं की उस पुरानी सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है। आज का मंत्र है, प्रगति के लिए इच्छा, प्रगति के लिए कार्य, प्रगति के लिए धन, प्रगति की योजना, प्रगति के लिए वरीयता।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

PM मोदी ने बताया- हमारे देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विषय ज्यादातर राजनीतिक दलों की प्राथमिकता से दूर रहा है। ये उनके घोषणा पत्र में भी नजर नहीं आता है। अब तो ये स्थिति आ गई है कि, कुछ राजनीतिक दल, देश के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर आलोचना करने में गर्व करते हैं, जबकि दुनिया में ये स्वीकृत बात है कि, Sustainable Development के लिए Quality इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण एक ऐसा रास्ता है, जो अनेक आर्थिक गतिविधियों को जन्म देता है, बहुत बड़े पैमाने पर रोजगार का निर्माण करता है।

PM मोदी के संबोधन की बातें-

  • पीएम गतिशक्ति मास्टर प्लान सरकारी प्रक्रियाओं और अन्य हितधारकों को एक साथ लाता है और परिवहन मोड को भी जोड़ता है। यह समग्र शासन का विस्तार है।

  • पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान देश की पॉलिसी मेकिंग से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स को, इन्वेस्टर्स को एक analytical और डिसीजन मेकिंग टूल भी देगा। इससे सरकारों को प्रभावी प्लानिंग और पॉलिसी बनाने में मदद मिलेगी।

  • भारत के विकास के लिए जरूरी है कि ढांचागत विकास से जुड़े सभी विभाग एक साथ आएं और एक दूसरे की सामूहिक शक्ति का इस्तेमाल करें। इस दृष्टिकोण ने पिछले कुछ वर्षों में भारत को अभूतपूर्व गति प्रदान की है।

  • 2014 से पहले के 5 सालों में सिर्फ 3,000 किलोमीटर रेलवे का बिजलीकरण हुआ था। बीते 7 सालों में हमने 24 हजार किलोमीटर से भी अधिक रेलवे ट्रैक का बिजलीकरण किया है।

  • 2014 के पहले लगभग 250 किलोमीटर ट्रैक पर ही मेट्रो चल रही थी। आज 700 किलोमीटर तक मेट्रो का विस्तार हो चुका है और 1,000 किलोमीटर नए मेट्रो रूट पर काम चल रहा।

  • 2014 के पहले के 5 सालों में सिर्फ 60 पंचायतों को ही ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जा सका था। बीते 7 वर्षों में हमने 1.5 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से कनेक्ट कर दिया है।

  • भारत को अंतर्देशीय जलमार्ग और समुद्री विमानों के क्षेत्र में भी नया बुनियादी ढांचा मिला है। 2014 तक भारत में सिर्फ 5 जलमार्ग थे। आज, भारत में 13 कार्यात्मक जलमार्ग हैं।

  • विमानन क्षेत्र में आधुनिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। हवाई संपर्क में सुधार के लिए, हमने न केवल नए हवाई अड्डे बनाए हैं, बल्कि हवाई क्षेत्र को भी खोल दिया है।

  • अगले कुछ सालों में 200 से ज्यादा एयरपोर्ट, हेलीपैड और वाटर एयरोड्रोम तैयार हो जाएंगे। करीब 19,000 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन नेटवर्क लगभग दोगुना हो जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com