PM मोदी शाम को देश को करेंगे संबोधित

देश में महामारी कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई के बीच आज शाम को 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे।
PM मोदी शाम को देश को करेंगे संबोधित
PM मोदी शाम को देश को करेंगे संबोधितSocial Media

दिल्‍ली, भारत। देश में महामारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी है, अब जाकर कोरोना संक्रमण की लहर काबू में आ रही है और कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज हो रही है। ऐसे में अब कई राज्‍यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस बीच ये बड़ी खबर सामने आई है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को देश को संबोधित करेंगे।

PMO ने ट्वीट कर दी जानकारी :

इस बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 7 जून को शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।" देश के नाम आज PM मोदी आज क्‍या खास संबोधन देंगे अब इस पर सभी की निगाहें हैं।

PM मोदी के संबोधन पर कयासबाजी का दौर शुरू :

PM मोदी देश को संबोधित करते हुुए किस मुद्दे पर अपनी बात रखने वाले हैं, फिलहाल इस बारे में अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि, आज देश के नाम PM मोदी का संबोधन कोरोना वायरस और टीकाकरण अभियान को लेकर हो सकता है। वे कोरोना के संकट काल में कमजोर पड़ रही अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इसके अलावा PM मोदी अनलॉक 2.0 को लेकर बात कर सकते हैं। वह लोगों से कोरोना को लेकर सावधानी बरतनें और लापरवाही नहीं करने की भी अपील कर सकते हैं।

बता दें कि, देशभर में अब महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर पड़ती नज़र आ रही है, लेकिन तीसरी लहर की चिंता सताने लगी है। देश में आज पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,00,636 नए मामले आए हैं और 2,427 नए लोगों की मौत हुई है एवं 1,74,399 नए लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,89,09,975 हुई। मौतों की संख्या 3,49,186 हो गई है और 2,71,59,180 कुल डिस्चार्ज मामलों की संख्या है। देश में अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,01,609 है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co