PM रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित- क्‍या होगा लॉकडाउन 4.0 का ऐलान

तमाम मुख्यमंत्रियों की राय लेने के बाद आज रात को 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। कई छूट दिए जाने के साथ लॉकडाउन पार्ट-4 लागू हो सकता है।
PM मोदी रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित
PM मोदी रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधितPriyanka Sahu -RE

राज एक्‍सप्रेस। महामारी कोरोना वायरस को हराने के लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार हर संभव प्रयास में जुटी है बीते दिन तमाम मुख्यमंत्रियों की राय लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

इस बारे में हाल ही में PMO के ट्वीट से ये बात सामने आई है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

क्‍या फिर बढ़ेगा लॉकडाउन?

माना जा रहा है कि, PM मोदी आज लॉकडाउन के चौथे चरण या कहे लॉकडाउन 4.0 को लेकर राष्ट्र से बात कर सकते हैं, क्‍योंकि कल कई राज्‍यों CM लॉकडाउन बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण तालाबंदी की घोषणा करने की संभावना है।

बता दें कि, देश में लॉकडाउन 3.0 की मियाद भी 17 मई खत्म होने वाली है। वहीं मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चर्चा के बाद लॉकडाउन 4.0 लागू होने के संकेत नजर आए थे और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में थे। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन आएगा।

देश में कोरोना के कितने मामले :

देश में खतरनाक कोरोना वायरस के कहर ने आफत मचा रखी है, सख्‍ती बरते जाने के बाद भी लगातार कोरोना मरीजों की संख्याओं में इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटों में 87 लोगों की मौत हुई है, वहीं, तीन हजार 604 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक, अबतक 70 हजार 756 लोग संक्रमित, 2293 लोगों की मौत, जबकि 22 हजार 455 लोग ठीक भी हुए हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co