कोरोना संकट के बीच रात 8 बजे PM मोदी एक बार फिर लगाएंगे गुहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाल ही में एक ट्वीट सामने आया है, जिसमें उन्‍होंने कहा है कि, वे आज रात 8 बजे फिर से 'कोरोना वायरस' के मसले पर देश को संबोधित करेंगे।
PM Modi Will Address Nation On 8 PM Today
PM Modi Will Address Nation On 8 PM TodayPriyanka Sahu -RE

हाइलाइट्स :

  • आज 24 मार्च को रात 8 बजे PM मोदी का संबोधन

  • आज फिर PM मोदी देश को करेंगे संबोधित

  • कोरोना के संबंध में देशवासियों से साझा करेंगे कुछ बातें

  • PM ने ट्विटर के जरिए दी संबोधन की जानकारी

राज एक्‍सप्रेस। वैश्विक महामारी 'कोरोना वायरस' के बढ़ते प्रकोप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सख्‍त हैं और उन्‍होंने आज 24 मार्च को एक बार फिर से देश को संबोधित करने का निर्णय लिया, उनका ये संबोधन भी रात 8 बजे का ही होगा। PM मोदी आज फिर कोरोना संकट को लेकर देशवासियों से गुहार लगाएंगे।

ट्विटर पर दी जानकारी :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बारे में खुद अपने ट्विटर के जरिए ये जानकारी दी है। उन्‍होंने ट्वीट में लिखा-

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।

बता दें कि, इन दिनों भारत में जो कोरोना (COVID-19) को लेकर डर और चिंता है व हर तरफ हलचल मची हुई है। वहीं, इससे पहले PM मोदी ने जब 19 मार्च को रात 8 बजे देश की जनता को संबोधित किया था, तब 'जनता कर्फ्यू' का ऐलान किया था।

कोरोना की चपेट में पूरा देश :

लगभग पूरा देश 'कोरोना वायरस' की चपेट में आ चुका है और अब तक कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 492 हो गई है, जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com