देश के नाम आज PM मोदी का छठा संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम चार बजे देश को संबोधित करेंगे। PM मोदी के इस संबोधन को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है कि, आखिर इस बार PM मोदी क्या बड़ा ऐलान करेंगे।
देश के नाम आज PM मोदी का छठा संबोधन
देश के नाम आज PM मोदी का छठा संबोधनSocial Media

भारत। चीन से आया खतरनाक कोरोना वायरस अब भारत में विकराल रूप धारण कर चुका है, यहाँ कोरोना के डरावने रिकॉड सामने आ रहे हैं। देश में जब से कोरोना महामारी का संकट आया, तब से अबतक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई अहम मौकों पर राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया है। इस कड़ी में जब वर्तमान में चीन के साथ जारी विवाद और कोरोना महामारी के बेकाबू होने के चलते आज 30 जून को वे शाम चार बजे अपना छठा संबोधन देंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी जानकारी :

चीन से सीमा पर चल रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी के इस संबोधन को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है कि, आखिर इस बार PM मोदी क्या बड़ा ऐलान करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा साझा किये गये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिये ये जानकारी दी कि, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।‘‘

माना जा रहा है कि, प्रधानमंत्री मोदी कोरोना संकट, अनलॉक 2.0 और देश के मौजूदा हालात पर अपने विचार रख सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस बात के संकेत नहीं मिले हैं कि, अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी किस बात पर सबसे ज्यादा जोर देंगे।

कोरोना दौर में PM मोदी अब तक 5 चुके देश को संबोधित :

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट पर पहली बार 19 मार्च को देश को संबोधित कर जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार 24 मार्च को देश को संबोधित कर 21 दिन का लॉकडाउन किया था।

  • इसके बाद 03 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे संबोधन में दीप जलाने की अपील किया था।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को चौथे संबोधन में लॉकडाउन-2 की घोषणा की थी।

  • प्रधानमंत्री ने आखिरी बार 12 मई को अपने 5वें संबोधन में 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था।

  • अब आज 30 जून को शाम चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम अपना संबोधन देंगे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com