बड़ी खबर: आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम PM मोदी देंगे संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम राष्ट्र के नाम संदेश देंगे, इस बारे में उन्‍होंने खुद ये जानकरी ट्वीट के माध्‍यम से दी और उन्होंने देशवासियों से जुड़ने की अपील की।
PM मोदी कल सुबह 10 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
PM मोदी कल सुबह 10 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधितSocial Media

दिल्‍ली, भारत। हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम राष्ट्र के नाम संदेश देंगे। कोरोना काल में देश के नाम उनका का ये 7वां संदेश होगा।

PM मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी और देशवासियों से जुड़ने की अपील की है। PM मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट साझा कर लिखा- आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।

कयासबाजी का दौर शुरू :

राष्ट्र के नाम PM मोदी के संदेश की खबर सामने आते ही हलचल बढ़ गई है और तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी आज शाम अपने संबोधन में क्‍या कहने वाले हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन संभावना है कि, वे फेस्टिवल सीजन के बीच कोरोना की स्थिति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

बता दें, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जून के देश को संबोधित किया था और उनका ये संबोधन 16 मिनट का था। इस दौरान उन्‍होंने अन्न योजना नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा की थी।

कोरोना काल में PM मोदी के संबोधन :

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मार्च को राष्‍ट्र को संबोधित कर जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था।

  • दूसरी बारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को राष्‍ट्र को संबोधित कर 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था।

  • तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अप्रैल को राष्‍ट्र को संबोधित कर दीप जलाने की अपील की थी।

  • चौथी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को राष्‍ट्र को संबोधित कर लॉकडाउन-2 का ऐलान किया था।

  • पांचवी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को राष्‍ट्र को संबोधित कर 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था।

  • छठी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जून को राष्‍ट्र को संबोधित कर अन्न योजना नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा की थी।

  • आज 20 अक्‍टूबर को सातवी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्‍ट्र को संबोधित करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com