जनजातीय गौरव दिवस पर बोले PM मोदी
जनजातीय गौरव दिवस पर बोले PM मोदी Social Media

जनजातीय गौरव दिवस पर बोले PM मोदी- सरकार योजनाओं से करोड़ों आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ आसान

जनजातीय गौरव दिवस पर PM नरेंद्र मोदी ने कहा- मैं देश के महान सपूत महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा को आदरपूर्वक नमन करता हूं। 15 नवंबर की तारीख, भारत की आदिवासी परंपरा के गौरवगान का एक विशेष दिन है।

Janjatiya Gaurav Divas: भारत की आदिवासी परंपरा के गौरवगान का आज 15 नवंबर को विशेष दिन होता है। देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर आदिवासी नेता एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है, साथ ही जनजातीय गौरव दिवस भी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस पर अपना संबोधन दिया।

PM माेदी ने दी जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं :

जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा- आप सभी को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं । आज पूरा देश श्रद्धा और सम्मान के साथ भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती मना रहा है। मैं देश के महान सपूत महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा को आदरपूर्वक नमन करता हूं। 15 नवंबर की ये तारीख, भारत की आदिवासी परंपरा के गौरवगान का एक विशेष दिन है। भगवान बिरसा मुंडा केवल हमारी हमारी राजनीतिक आजादी के महानायक थे, इतना ही नहीं है। वो हमारी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक ऊर्जा के संवाहक भी थे। आज देश भगवान बिरसा मुंडा समेत करोड़ों जनजातीय वीरों के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

भारत के जनजातीय समाज ने अंग्रेजों को विदेशी शासकों को दिखा दिया था कि उनका सामर्थ्य क्या है।आदिवासी समाज में शौर्य भी है, प्रकृति के साथ सहजीवन और समावेश भी है। इस भव्य विरासत से सीखकर भारत को अपने भविष्य को आकार देना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • पिछले 8 वर्षों में हमारे जनजातीय भाई-बहन देश की हर योजना के, हर प्रयास के प्रेरणा भी रहे हैं और आरंभ में उनका स्थान भी रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं से देश के करोड़ों आदिवासी परिवारों का जीवन आसान हुआ है।

  • पिछले वर्ष आज के ही दिन रांची के बिरसा मुंडा संग्रहालय को देश को समर्पित करने का अवसर मिला था। आज भारत देश के विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित ऐसे ही अनेक म्यूजियम बना रहा है।

  • जनजातीय गौरव दिवस के जरिए देश की जनजातीय विरासत पर गर्व और आदिवासी समाज के विकास का संकल्प इसी ऊर्जा का हिस्सा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com