PM मोदी ने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की जयंती पर किया उन्हें याद
PM मोदी ने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की जयंती पर किया उन्हें यादSocial Media

PM मोदी ने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें याद कर दी 'राष्ट्रीय खेल दिवस' की बधाई

Major Dhyan Chand Birth Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें नमन कर 'राष्ट्रीय खेल दिवस' की सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

नई दिल्ली, भारत। आज के दिन 29 अगस्त को हर साल 'राष्ट्रीय खेल दिवस' (National Sports Day) मनाया जाता है। ये दिन हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद (Major Dhyan Chand) के जन्मदिन के मौके पर उन्हें श्रृद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए, उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि खेलों के लिहाज से हाल के वर्ष बेहतरीन रहे हैं।

पीएम मोदी ने कही यह बात:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई और मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। हाल के वर्ष खेलों के लिए बहुत शानदार रहे हैं। यह सिलसिला आगे भी एसे ही जारी रहे। मेरी कामना है कि, देशभर में खेलों की लोकप्रियता यूं ही बढ़ती रहे।"

अरविंद केजरीवाल:

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को नमन किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर मैं उन्हें सादर नमन करता हूं और राष्ट्रीय खेल दिवस की आप सभी को बधाई देता हूं।"

उन्होंने कहा कि, "दिल्ली सरकार की मिशन एक्सीलेंस स्कीम हमारे खिलाड़ियों को तराश कर उन्हें आगे बढ़ने में मदद करती है, कल ये ही सब खिलाड़ी ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिलाएंगे।"

अमित शाह ने किया नमन:

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि, "हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उनका स्मरण कर नमन करता हूं। खेल को समर्पित ध्यानचंद जी का जीवन हमें बताता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी अपने परिश्रम व समर्पण से विश्व पटल पर माँ भारती का गौरव कैसे बढ़ाया जा सकता है। सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं।"

आप सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक बधाई। हॉकी में भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने व लगातार 3 स्वर्ण पदक दिलाने वाले हॉकी के महान जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर सादर नमन। उनकी उपलब्धियां भारतीय खिलाड़ियों को शीर्ष तक पहुँचने के लिए सदैव प्रेरित करती रहेंगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

वहीं, अगर मेजर ध्यानचंद सिंह के बारे में बात करें, तो हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह का जन्म 29 अगस्त 1905 को वर्तमान प्रयागराज, यूपी में हुआ था। उन्होंने साल 1928, 1932 और 1936 में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते, वहीं भारत सरकार ने ध्यानचंद को 1956 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया था, भारतीय हॉकी में ध्यानचंद ने जो इतिहास लिखा है उसे आज भी याद कर भारतीय गर्व महसूस करते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com