PM मोदी ने ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन का किया उद्घाटन
PM मोदी ने ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन का किया उद्घाटनSocial Media

PM मोदी ने ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन का किया उद्घाटन, बताया क्या है 'श्री अन्न' का मतलब

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को नई दिल्ली के पूसा जिले में पहुंचे, जहां उन्होंने ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन का उद्घाटन किया।

दिल्ली, भारत। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को नई दिल्ली के पूसा जिले में पहुंचे, जहां उन्होंने ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने IARI कैंपस में लगे विभिन्न स्टॉल का ऑडियो विजुअल भी देखा। इसके बाद पीएम मोदी ने डाक टिकट और इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर 2023 के आधिकारिक सिक्के का भी अनावरण किया। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे। इस खास मौके पर उन्होंने जनसभा को संबोधित भी किया।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने क्या कहा:

इस मौके पर मौजूद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, "आज मिलेट्स का शुभारंभ उत्सव है, मिलेट्स विषय को लेकर जब भी कोई सवाल आया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत ही उत्साह से हम सब लोगों का मार्गदर्शन किया और उसी के परिणामस्वरूप ये कार्यक्रम ऊंचाई पर पहुंच रहा है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को किया संबोधित:

वहीं, ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि, "इस तरह के आयोजन न केवल ग्लोबल गुड के लिए जरूरी है बल्कि ग्लोबल गुड में भारत की बढ़ती जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि, "भारत के प्रस्ताव और प्रयासों के बाद ही संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया। जब विश्व अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष मना रहा है तब भारत इस अभियान की अगुवाई कर रहा है। ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस इसी दिशा का एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत के 75 लाख से ज्यादा किसान आज वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़े हैं। ये इसके महात्मय को दर्शाता है।"

उन्होंने कहा कि, "भारत में मिलेट्स को अब 'श्री अन्न' की पहचान दी गई है। यह सिर्फ खेती और खाने तक ही सीमित नहीं है। श्री अन्न भारत में समग्र विकास का एक माध्यम बन रहा है। इसमें गांव और गरीब भी जुड़ा है।"

उन्होंने कहा कि, "हमने श्री अन्न को ग्लोबल मूवमेंट बनाने के लिए लगातार काम किया है। हमारे यहां 12-13 राज्यों में मिलेट्स की खेती होती है, लेकिन इनमें घरेलू खपत प्रति व्यक्ति प्रति माह 2-3 किलो से ज्यादा नहीं थी लेकिन आज ये बढ़कर 14 किलो प्रति माह हो गई है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, "भारत का मिलेट्स मिशन देश के 2.5 करोड़ किसानों के लिए वरदान साबित होने वाला है। जब मिलेट्स का मार्केट बढ़ेगा तो इससे 2.5 करोड़ किसानों की आय में वृद्धि होगी।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com