दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या का दौरा करेंगे PM मोदी
दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या का दौरा करेंगे PM मोदीSocial Media

दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या का दौरा करेंगे PM मोदी, भगवान रामलला विराजमान की करेंगे पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दीपावली (Deepavali 2022) की पूर्व संध्या (23 अक्टूबर) पर अयोध्या का दौरा करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई है।

राज एक्सप्रेस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इस वक्त उत्तराखंड दौरे पर हैं। उत्तराखंड पहुंचे नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इसी बीच खबर आई है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली (Deepavali 2022) की पूर्व संध्या (23 अक्टूबर) पर अयोध्या का दौरा करेंगे। अयोध्या पहुंच प्रधानमंत्री भगवान रामलला विराजमान की पूजा करेंगे, इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का भी निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वह भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी करेंगे। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई है।

बता दें कि, प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया है कि, "PM मोदी 23 अक्टूबर को दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या का दौरा करेंगे। PM भगवान रामलला विराजमान की पूजा करेंगे, इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे। PM भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी करेंगे।"

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरयू नदी के नए घाट पर आरती में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद प्रधानमंत्री द्वारा भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत की जाएगी।"

आपको बता दें कि, राम मंदिर निर्माण समिति (RMCC) के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि, मंदिर का निर्माण कार्य योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है और दिसंबर 2023 तक भक्तों को भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना करने का मौका मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि गर्भ गृह और ग्राउंड फ्लोर पर पांच मंडपों वाले राम मंदिर के सुपरस्ट्रक्चर का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है।

CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा:

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 अक्टूबर को अयोध्या में दीपोत्सव और पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 3 घंटे तक अयोध्या में रहे। राम कथा पार्क के राज्याभिषेक मंच से लेकर राम की पैड़ी, सरयू तट, साकेत महाविद्यालय, राम जन्मभूमि निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या का दौरा करेंगे PM मोदी
CM योगी ने 'पुलिस स्मृति दिवस' के अवसर पर आयोजित 'पुलिस स्मृति दिवस परेड समारोह' को किया संबोधित

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com