होली पर जापानी लड़की को छेड़ने वाले पुलिस हिरासत में
होली पर जापानी लड़की को छेड़ने वाले पुलिस हिरासत मेंSocial Media

होली पर जापानी लड़की को छेड़ने वाले पुलिस हिरासत में, DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कही यह बात

पहाड़गंज में होली के दिन एक जापानी लड़की के साथ आरोपियों ने छेड़खानी की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसपर एक्शन लेते हुए पुलिस आरोपियों को हिरासत में लिया।

दिल्ली, भारत। होली के त्योहार पर अक्‍सर छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आती हैं, ताजा घटना दिल्ली से सामने आई है। खबर है कि, दिल्‍ली के पहाड़गंज में होली के दिन एक जापानी लड़की के साथ आरोपियों ने छेड़खानी की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में जापानी लड़की के साथ कुछ लड़के रंग लगाते हुए छेड़खानी करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए, होली के दिन जापानी लड़की से छेड़खानी और मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

बता दें कि, दिल्ली में होली के दिन जापानी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले 3 लड़कों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनमे से एक लड़का नाबालिग है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अपनी गलती कबूल कर ली है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है कि, पहाड़गंज में रह रही एक जापानी लड़की ने भारत छोड़ दिया है और वह बांग्लादेश चली गई है। पुलिस ने यह भी बताया कि, उन्होंने जापानी ऐंबैसी को लिखकर लड़की को पहचानने में मदद मांगी थी, लेकिन ऐंबैसी ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

जापानी लड़की ने छोड़ा भारत:

पुल‍िस का कहना है क‍ि, पीड़‍ित लड़की ने अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है और वह कल बांग्लादेश (Bangladesh) के लिए रवाना हो गई। पुलिस की ओर द‍िए एक बयान में कहा है कि, लड़की ने ट्वीट किया है कि वह बांग्लादेश पहुंच गई है और मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ है। वहीं, घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा गया है और आरोपी लड़कों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

यह है पूरा मामला:

दिल्ली में हुए इस घटना का एक वीडियो सोशल मी‍ड‍िया पर सामने आया है, जिसमें कुछ लड़के "होली है" के नारों के बीच उसको पकड़ते हुए नजर आते हैं और उस पर रंग डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक लड़का उनके सिर पर अंडा फोड़ते हुए भी नजर आ रहा है। वह एक आदमी को थप्पड़ मारती है, जो उसे पकड़ने की कोशिश करता है। अधिकारियों ने इस बारे में कहा कि, स्थानीय खुफिया एजेंसियों के जरिए आरोपियों की पहचान की गई और मामले की जांच की जा रही है।

DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कही यह बात:

वहीं, इस मामले पर DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि, "कुछ लोगों ने होली के बहाने एक जापानी महिला को रंग लगाने की कोशिश की और उसके साथ छेड़छाड़ की। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि वो महिला कैसे चिल्लाकर मदद मांग रही है। हम दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। उन लोगों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com