सिविल सेवा दिवस 2021: तमाम नेताओं ने सिविल सेवकों के नाम दिया ये संदेश

सिविल सेवा दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री सहित तमाम नेताओं ने ट्वीट के जरिए अपने संदेश साझा किए हैं और सिविल सेवा दिवस की शुभकामनाएं दीं...
सिविल सेवा दिवस 2021: तमाम नेताओं ने सिविल सेवकों के नाम दिया ये संदेश
सिविल सेवा दिवस 2021: तमाम नेताओं ने सिविल सेवकों के नाम दिया ये संदेशSyed Dabeer Hussain - RE

सिविल सेवा दिवस 2021: वर्ष 2006 से हर साल 21 अप्रैल को "सिविल सेवा दिवस" मनाया जाता है। और इस दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री सहित तमाम नेताओं ने ट्वीट के जरिए अपने संदेश साझा किए हैं।

PM मोदी का सिविल सेवकों के लिए शुभकामना संदेश :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बुधवार को सिविल सेवा दिवस पर सभी सिविल सेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा- विभिन्न क्षेत्रों में कड़ी मेहनत से वह देश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सिविल सेवा दिवस के अवसर पर देश भर के प्रशासनिक अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि, विभिन्न क्षेत्रों में कड़ी मेहनत से वह देश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा-

सिविल सेवा दिवस पर सभी सिविल सेवकों को मैं शुभकामनाएं देता हूं। देश के विभिन्न हिस्सों ओर विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों की सेवा करने और राष्ट्र की प्रगति को आगे ले जाने में वे अथक प्रयास कर रहे हैं। इसी तत्परता के साथ वह देश सेवा करते रहें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

सिविल सेवा दिवस पर अमित शाह का संदेश :

सिविल सेवा दिवस पर सभी सिविल सेवकों और उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं। नीतियों को लागू करने से लेकर समाज की सेवा करने तक हमारी नागरिक सेवाओं ने भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुझे यकीन है कि, वे उसी जुनून और भक्ति के साथ देश की सेवा करते रहेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह

सरकार की योजनाओं एवं नीतियों को मूर्तरूप देने वाले सिविल सेवकों के कार्यों की सराहना करता हूं, जिन्होंने देश के विकास के लिए अतुलनीय योगदान दिया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा सहित सभी सिविल सेवाओं में सेवारत अधिकारियों को 'सिविल लोक सेवा दिवस' की शुभकामनाएं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

हमारे सभी सिविल सेवा कर्मियों को सिविल सेवा दिवस की शुभकामनाएं। 'स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया' सभी राष्ट्र निर्माण गतिविधियों की रीढ़ रहा है। देश की लंबाई और चौड़ाई में मौजूदा महामारी से लड़ने में उनकी अमूल्य भूमिका को सलाम।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com