Chhath Puja: सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर तमाम नेताओं का शुभकामना संदेश

Chhath Puja 2020: लोक आस्था के इस महापर्व छठ की तमाम राजनीतिक नेताओं द्वारा कई नेताओंं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं, साथ ही राष्‍ट्रपति कोविंद ने लोगों से ये आग्रह भी किया है...
Chhath Puja: सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर तमाम नेताओं का शुभकामना संदेश
Chhath Puja: सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर तमाम नेताओं का शुभकामना संदेशPriyanka Sahu -RE

Chhath Puja 2020: देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी झेल रहा है, लेकिन इस दौरान किसी भी त्यौहार का उत्साह कम नहीं हुआ है। सिर्फ कई पाबंदियों के साथ त्यौहार मनाएं जा रहे है। अब आज ही (20 नवंबर, शुक्रवार) को देशभर में भगवान सूर्य की उपासना का सबसे प्रसिद्ध हिंदू त्‍योहार छठ पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

इस दौरान जब भी देश में कोई विशेष दिन या पर्व होता हैै, उस दिन तमाम राजनीतिक नेताओं द्वारा ट्वीट के जरिए शुभकामना संदेश साझा किया जाता है। इसी कड़ी में आज भी लोक आस्था के इस महापर्व छठ की कई नेताओंं ने शुभकामनाएं दी हैं...

राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को आस्था के पावन महापर्व, छठ पूजा पर शुभकामनाएं देते हुए अपने ट्वीट में ये आग्रह करते हुए लिखा- मेरी कामना है कि इस वर्ष छठ मैया सभी देशवासियों को आरोग्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करे। आइए, छठ पूजा के शुभ अवसर पर प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लें तथा कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए पर्व मनाएं।

अमित शाह ने ट्वीट में लिखा- सूर्य उपासना के महापर्व 'छठ पूजा' की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

नड्डा ने की सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना :

इस दौरान भाजपा के अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने इस अंदाज में ट्वीट के जरिए कहा, ''सूर्य उपासना व लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। तप और समर्पण के इस पर्व पर सृष्टि के पालनकर्ता सूर्यदेव एवं छठी मैय्या से सभी की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूँ।''

राहुल गांधी बोले- छठ पर्व की सभी को शुभकामनाएँ :

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा- एक ऐसा व्रत-पूजन जो उगते और डूबते सूरज दोनों का ही महत्व दर्शाता है। छठ पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

CM केजरीवाल ने भी किया ट्वीट :

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी ट्वीट कर कहा, ''भगवान सूर्य की उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। छठी मईया आप सबकी सभी मनोकामनाएँ पूरी करें, आप स्वस्थ रहें, समृद्ध रहें।''

सूर्य उपासना के प्रतीक, लोक आस्था के महापर्व छठ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। परिवार के लिए कठिन व्रत रखने वाली माताओं और बहनों को विशेष मंगलकामनाएं। छठी मईया, आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि, शांति एवं संतोष से परिपूर्ण करें।

योगी आदित्‍यनाथ, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री

लालू यादव ने दी छठ की हार्दिक शुभकामनाएँ :

राजद प्रमुख लालू यादव ने भी ट्वीट कर लिखा- लोक आस्था के महापर्व छठपूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रार्थना करता हूँ कि छठ मैया आपकी हर मनोकामना पूर्ण कर आपको सुख, शांति, समृद्धि, प्रसिद्धि और प्रेम प्रदान करें।

सूर्य उपासना और लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा की आप सबों को हार्दिक शुभकामनाएं। छठ मैया आपकी मनोकामना पूर्ण करे। जय छठी मैया।

तेजस्वी यादव, आरजेडी नेता

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com