BJP सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन पर तमाम नेताओं का आया शोक संदेश

भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन पर पार्टी के तमाम नेताओं ने ट्वीट कर शोक व्‍यक्‍त किया...
BJP सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन पर तमाम नेताओं का आया शोक संदेश
BJP सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन पर तमाम नेताओं का आया शोक संदेशSocial Media

दिल्‍ली, भारत। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद राम स्वरूप शर्मा की दिल्‍ली में संदिग्ध हालात में मौत की खबर सामने आने के बाद पार्टी के तमाम नेताओं का शोक संदेश आया है।

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा-

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा- हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद श्री राम स्वरूप शर्मा जी के आकस्मिक निधन से अत्यंत व्यथित हूँ। मैं दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति शांति शांति

जेपी नड्डा ने किया शोक व्‍य‍क्‍त :

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद श्री राम स्वरूप शर्मा जी के आकस्मिक निधन के समाचार से मन अत्यंत व्यथित है। मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

हिमाचल प्रदेश के CM ने व्‍यक्‍त किया दुख :

हिमाचल प्रदेश के CM जय राम ठाकुर ने कहा- रामस्वरूप शर्मा जी के निधन का समाचार मिला। हम इसकी कल्पना नहीं कर सकते थे। हमें दुख है। वे मंडी से 2 बार सांसद थे और इस बार 4,05,000 वोटों के अंतर से जीते थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। आत्महत्या की बातें सामने आई हैं लेकिन पुलिस जांच करके बताएगी।

ये जाने का समय नहीं था भाई राम स्वरूप शर्मा जी। छोटी काशी मण्डी के लोकप्रिय, सरल स्वभाव व ईमानदार सांसद आदरणीय श्री रामस्वरूप शर्मा जी के असामयिक निधन की खबर सुनकर बहुत दुःखी हूं। यह क्षण अत्यंत ह्रदयविदारक और दुःखद है।

हिमाचल प्रदेश के CM जय राम ठाकुर

सुरेश कश्‍यप ने जताया शोक :

हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्‍यप ने रामस्‍वरूप शर्मा के निधन पर शोक जताया है। उन्‍होंने कहा सांसद, कर्मठ, ईमानदार छवि के व्यक्ति, संसद में मेरे साथी पंडित रामस्वरूप शर्मा के निधन से अत्यंत दुखी हूं। उनका स्वभाव सरल एवं मधुरभाषी था, जन सेवा ही उनका उत्तम उद्देश्य था। यह मंडी एवं प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति एवं सद्गति प्रदान करें और परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति दें।

बता दें कि, भाजपा सांसद रामस्‍वरूप शर्मा का आज दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर फंदे से लटका हुआ शव मिला है। रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत के बाद खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। तो वहीं दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मंडी से बीजेपी सांसद राम स्वरूप शर्मा की कथित तौर पर दिल्ली में आत्महत्या करने से मौत हो गई। पुलिस को एक कर्मचारी का फोन आया था। वो फंदे से लटके मिले और दरवाजा अंदर से बंद था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com