नौसेना दिवस: राष्ट्रपति, PM समेत कई नेताओं का जवानों के लिए बधाई संदेश

नौसेना दिवस 2020: भारतीय नौसेना की बहादुरी को सलाम करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व रक्षामंत्री समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर जवानों को बधाई दी है।
नौसेना दिवस: राष्ट्रपति, PM समेत कई नेताओं का जवानों के लिए बधाई संदेश
नौसेना दिवस: राष्ट्रपति, PM समेत कई नेताओं का जवानों के लिए बधाई संदेशSocial Media

नौसेना दिवस 2020: देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली भारतीय नौसेना देश की सैन्य ताकत का बहुत अहम हिस्सा है और वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में आज ही के दिन 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना के जांबाजों ने पकिस्तान को धूल चटाई थी, तभी से भारतीय नौसेना की जीत के जश्न व भारतीय नौसेना की बहादुरी को सलाम करने के लिए 'नेवी डे' मनाया जाता है। आज नौसेना दिवस है, इस मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व रक्षामंत्री समेत कई नेताओं ने जवानों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा :

नौसेना दिवस 2020 के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जवानों को बधाई देते हुए अपने ट्वीट में लिखा- नौसेना दिवस पर हमारे नौसेना कर्मियों, बुजुर्गों और उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं। राष्ट्र हमारे समुद्री सीमाओं की रक्षा करने हमारे व्यापार मार्गों को सुरक्षित रखने और नागरिक आपात स्थितियों के समय सहायता प्रदान करने में आपकी प्रतिबद्धता पर गर्व करता है। जय हिन्द!

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा-

नौसेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने जवानों को बधाई देते हुए अपने ट्वीट में भारतीय नौसेना की सराहना की और कहा कि, "हमारे सभी बहादुर नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय नौसेना निडर होकर हमारे तटों की रक्षा करती है और जरूरत के समय मानवीय सहायता देती है। हमें सदियों से भारत की समृद्ध समुद्री परंपरा भी याद है।"

गृहमंत्री शाह ने दी नौसेना कर्मियों को बधाई :

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट में लिखा- नौसेना दिवस पर मैं भारतीय नौसेना के हमारे सभी साहसी कर्मियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई देता हूं। भारत को हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा करने और आपदाओं के दौरान राष्ट्र की सेवा करने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए हमारी दुर्जेय नीली जल सेना पर गर्व है।

रक्षा मंत्री ने दी जवानों को बधाई :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों को बधाई देते हुए अपने ट्वीट में लिखा- भारतीय नौसेना दिवस 2020 के अवसर पर और इस उत्कृष्ट बल के सभी कर्मियों को मेरी शुभकामनाएं। समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करके हमारे समुद्र को सुरक्षित रखने में भारतीय सबसे आगे हैं। मैं उनकी वीरता, साहस और व्यावसायिकता को सलाम करता हूं।

इसके अलावा राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी भारतीय नौसेना दिवस की जवानों को बधाई दी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co