लोहड़ी का त्योहार आज, देशवासियों के लिए राजनीतिक नेताओं का बधाई संदेश
लोहड़ी का त्योहार आज, देशवासियों के लिए राजनीतिक नेताओं का बधाई संदेशSocial Media

लोहड़ी का त्योहार आज, देशवासियों के लिए राजनीतिक नेताओं का बधाई संदेश

देश में आज लोहड़ी त्योहार की धूम है, ऐसे में राजनीतिक हस्तियों का देशवासियों के लिए बधाई संदेश आ रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत अन्य नामचीन हस्तियों ने इस पर्व की शुभकामनाएं दीं...

दिल्‍ली, भारत। पूरे देश में आज 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई एक-दूसरे को इस पर्व की शुभकामनाएं दे रहा है। ऐसे में राजनीतिक हस्तियों के भी देशवासियों के लिए बधाई संदेश आ रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत अन्य नामचीन हस्तियों ने इस पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को लोहड़ी की बधाई :

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट करके कहा, ''लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्‍तरायण और पौष पर्व के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि इन त्‍योहारों के माध्‍यम से हमारे समाज में प्रेम, स्‍नेह और सौहार्द का बंधन मजबूत हो तथा देश में समृद्धि और खुशहाली बढ़े।''

गृह मंत्री ने दी देशवासियों को लोहड़ी की बधाई :

गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को लोहड़ी पर इस अंदाज में उन्होंने ट्वीट करके कहा- लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि लाये।

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष ने दी लोहड़ी की बधाई :

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट करके कहा, ''सभी देशवासियों को लोहड़ी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण ये त्यौहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति लेकर आए।''

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी ट्वीट कर कहा, ''सभी देशवासियों को लोहड़ी और भोगी की शुभकामनाएं! उमंग और उत्साह से मनाये जाने वाले ये पर्व नई फसल का स्वागत करने और प्रकृति का धन्यवाद करने का अवसर है। मेरी कामना है कि ये त्यौहार आपके जीवन में नई आशा,आपके रिश्तों में नई ऊष्मा, और घर में खुशहाली लाएं।''

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा-सभी को हैप्पी लोहड़ी की शुभकामनाएं।

लोहड़ी पंजाबियों का सबसे प्रमुख त्योहार :

बता दें कि, लोहड़ी पंजाबियों का सबसे प्रमुख त्योहार है, जिसे हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। पंजाब समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन आग जलाकर उसकी पूजा की जाती है, साथ ही मूंगफली-तिल-रेवड़ी-गजक का आनंद लिया जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com