गलवान हिंसा: शहीद जवानों संग बर्बरता-PM रिपोर्ट में सच उजागर

गलवान हिंसा: चीनी सैनिकों के साथ हुए संघर्ष में 20 भारतीय जवानों की शहादत पर पूरे देश में आक्रोश है, इसी बीच शहीदों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें चौंका देने वाली बातें सामने आई हैं...
गलवान हिंसा: शहीद जवानों संग बर्बरता-PM रिपोर्ट में सच उजागर
गलवान हिंसा: शहीद जवानों संग बर्बरता-PM रिपोर्ट में सच उजागरPriyanka Sahu -RE

गलवान हिंसा: भारत-चीन सीमा पर लद्दाख में गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुए हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत पर पूरे देश में आक्रोश है, इसी बीच अब शहीद हुए जवानों पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें शहीदों संग हुई बर्बरता का सच उजागर हुआ है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा :

दरअसल, चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष के दौरान शहीद हुए 20 भारतीय जवानों के शवों का लेह के एसएनएम अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ था, जिसमें ये बड़ा खुलासा हुआ है कि, जवानों के साथ बेहद क्रूरता और बर्बरता किए जाने की बात बात सामने आई है, क्‍योंकि भारतीय जवानों के शरीर में गहरे घाव थे, उनमें से कुछ की मौत हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान बेहद कम हो जाना) और दम घुटने से हुई। अधिकारियों का कहना है कि, शहीदों के शरीर के अंगों पर काफी गहरे चोट के निशान थे, जो बताते हैं कि उनके साथ बर्बरता की गई।

वहीं एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, करीब 17 जवानों के शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं। अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं और सेना बेस को जवानों के शवों की तस्वीरें क्लिक न करने का आदेश दिया गया था। शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया है कि कर्नल संतोष बाबू समेत तीन जवानों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे, लेकिन उनके सिर पर किसी हथियार से हमला किया गया था।

जवानों के चेहरे को क्षत-विक्षत :

इसके अलावा एक दूसरे अधिकारी द्वारा ये बताया गया है कि, ''संभवत: तीन की मौत डूबने से हुई है, हालांकि बाकी जवानों के शरीर पर नुकीले हथियार के चोट के निशान थे। तीन जवानों के चेहरे को क्षत-विक्षत कर दिया गया था, वे पहचान में भी नहीं आ रहे हैं और तीन अन्य की गर्दन पर रेतने के निशान थे।''

अधिकारियों के मुताबिक, ऐसा लग रहा है जैसे नाखून चुभोए गए हों। चीनी सैनिकों के पास चाकू भी थे। कुछ जवान नदी में गिर गए जो काफी ऊंचाई पर है। 14,000 फीट की ऊंचाई पर गलवान घाटी की जमा देने वाली ठंड और दुर्गम क्षेत्र में मदद न मिलने के चलते भी सैनिकों की जान गई। 12 घायल जवानों की मौत हाइपोथर्मिया और दम घुटने से हुई। सामने आई जानकारी के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि, चीनी सेनाओं ने नुकीली रॉड से भारतीय सैनिकों पर हमला किया था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com