प्रकाश जावड़ेकर ने भारत सरकार के डिजिटल कैलेंडर और डायरी ऐप का किया शुभारंभ

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज भारत सरकार का डिजिटल कैलेंडर और डायरी ऐप लॉन्च किया और इस दौरान उन्‍होंने डिजिटल कैलेंडर का फायदा बताया...
भारत सरकार का डिजिटल कैलेंडर व डायरी ऐप लॉन्च
भारत सरकार का डिजिटल कैलेंडर व डायरी ऐप लॉन्चTwitter

दिल्ली, भारत। दुनिया तेजी से डिजिटल तरीकों को अपना रही है, इसी बीच महामारी कोरोना काल में केंद्र की मोदी सरकार ने अपने खर्चों में कटौती करने के साथ-साथ डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा दे रही है। अब आज 8 जनवरी, 2021 को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत सरकार का डिजिटल कैलेंडर और डायरी ऐप लॉन्च किया है।

डिजिटल कैलेंडर का फायदा :

दरअसल, भारत सरकार का अब पूरा फोकस डिजिटल पर है। इसी के चलते इस साल 2021 में सरकारी कैलेंडर और डायरी छापने की बजाय डिजिटल कैलेंडर और डायरी ऐप का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान भारत सरकार के डिजिटल कैलेंडर पर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया- इस डिजिटल कैलेंडर का फायदा ये है कि ये सबके इस्तेमाल के लिए फ्री है। पहले ये पंचायत तक पहुंचता था, कागज़ खर्च होता था। कागज़ पेड़ से मिलता है, इसलिए पेड़ कटते थे।

यह आज हिन्दी और अंग्रेजी में उपलब्ध हुआ है। अगले हफ्ते 15 जनवरी से ये 15 भाषाओं में उपलब्ध होगा। इसमें हर महीने की एक थीम होगी।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

बता दें कि, डिजिटल इंडिया को बढ़ाने के मकसद से ही सरकार ने ये फैसला किया था कि, अब से नए साल या त्योहार वगैरह पर छपने वाले डायरी, कैलेंडर, टेबल कैलेंडर, ग्रीटिंग वगैरह नहीं छापे जाएंगे। ये सब अब ये डिजिटल तरह से पेश होंगे। इतना ही नहीं सालाना छपने वाली कॉफ़ी टेबल बुक भी मंत्रालय ने छापने के बजाय डिजिटल रिलीज करने का फैसला लिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com