झारखंड में महामहिम द्रौपदी मुर्मू
झारखंड में महामहिम द्रौपदी मुर्मू Social Media

झारखंड में महामहिम द्रौपदी मुर्मू, जन्म स्थान पहुंचकर बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि व परिजनों से मिलीं

झारखंड में रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान महामहिम ने उलिहातू पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

झारखंड, भारत। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 15 नवंबर को झारखंड दौरे है। वे आज सुबह वायु सेना के विशेष विमान से झारखंड में रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंची, यहां राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। साथ ही एयरपोर्ट पर ही देश की महामहिम को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

बिरसा मुंडा के जन्म स्थान पहुंची राष्ट्रपति :

दरअसल, आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के साथ-साथ झारखंड का स्थापना दिवस भी है, ऐसे खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड में है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के खूंटी में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के जन्म स्थान उलिहातु गांव पहुंची, जहां पहुंचकर उन्‍होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राज्य के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे।

बिरसा मुंडा के परिजनों से मिली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू :

इसके अलावा आज भगवान बिरसा मुंडा के जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उलिहातू में उनके गांव पहुंचकर बिरसा मुंडा के परिजनों से भी मुलाकात की।

उलिहातु में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण की कुछ तस्‍वीरें शेयर करते हुुए झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा- माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की उपस्थिति में पावन जन्मस्थली उलिहातु में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का सौभाग्य मिला। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें! जय जोहार! जय आदिवासी!

तो वहीं, इस दौरान राष्‍ट्रपति के अलावा झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य की महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी ने भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी जन्मस्थली उलिहातू, खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co