राष्‍ट्रपति ने RPF के तीन जवानों को जीवन रक्षा पदक से किया सम्मानित

पूरी ईमानदारी और निष्ठा से ड्यूटी करने के चलते रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के 3 जवानों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा 'जीवन रक्षा पदक पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है।
President honored three RPF jawans with Jeevan Raksha Padak
President honored three RPF jawans with Jeevan Raksha PadakSyed Dabeer -RE

राज एक्सप्रेस। देश में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के जवानों की बहुत अहम् भूमिका है। पूरे भारत में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के हजारों जवान हैं। जो अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभा रहे हैं। इसी के चलते रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के 3 जवानों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा 'जीवन रक्षा पदक पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। रेलवे ने एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी।

रेलवे का बयान :

रेलवे द्वारा बयान जारी कर बताया गया है कि, राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के जवान जगबीर सिंह , शिवचरण सिंह और मुकेश कुमार मीना को जीवन रक्षा पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। बयान में कहा गया, ‘‘बेजोड़ शौर्य दिखाते हुए वह अपने कर्तव्य से आगे चले गए और अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने इन बच्चों की जान बचाई।’’

कांस्टेबल स्वर्गीय जगबीर सिंह को मिला सम्मान :

इन तीनों जवानों में से उत्तर रेलवे के कांस्टेबल स्वर्गीय जगबीर सिंह को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ का सम्मान उनके मरणोपरांत दिया जा रहा है। उन्होंने दिल्ली में आदर्शनगर-आजादपुर रेलवे सेक्शन के पास रेलवे परिसर में चार बच्चों की जान बचाई थी। बताते चलें, ये महिला यात्री और उसके दो बच्चे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में फिसलकर गिर गए थे।

शिवचरण सिंह को मिला सम्मान :

पश्चिम रेलवे के कांस्टेबल शिवचरण सिंह 'उत्तम जीवन रक्षा पदक' से सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना भारी बाढ़ आपदा में फंसे हुए 9 लोगों को बचा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था।

मुकेश कुमार मीणा को मिला सम्मान :

उत्तर पश्चिम रेलवे के हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार मीणा को उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने एक महिला यात्री और उसके दो बच्चों की जान बचाई थी।

क्यों मिलता है यह सम्मान :

गौरतलब है कि, यह सम्मान सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक की श्रेणियों में दिए जाते हैं। इस पुरस्कार के अंतर्गत जवानो को पदक ( मेडल्‍स) के साथ प्रमाणपत्र और एकमुश्त नकद राशि भी दी जाती है। यह सम्मान जवानों को बहुत ही गंभीर खतरे की परिस्थियों के बीच जाकर किसी की जान बचा कर अपने साहस का परिचय देने के लिए दिया जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com