राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अब दिल्ली एम्स में होगा इलाज-आर्मी अस्पताल किया रेफर

दिल्ली के आर्मी अस्पताल से एम्स में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इलाज के लिए रेफर किया गया है, अब आगे की जांच दिल्‍ली के एम्स में होगी...
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अब दिल्ली एम्स में होगा इलाज-आर्मी अस्पताल किया रेफर
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अब दिल्ली एम्स में होगा इलाज-आर्मी अस्पताल किया रेफरSocial Media

दिल्‍ली, भारत। देश में एक तरफ महामारी कोरोना का हाहाकार मचा हुआ है। तो दूसरी ओर अन्‍य बिमारी के कारण लोगों की तबीयत भी खराब हो रही है। अब बीते दिन ही राष्ट्रपति कोविंद की तबीयत बिगड़ी, जिसके चलते उन्‍हें दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अब यहां से उन्‍हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर :

हालांकि, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत या कहे स्वास्थ्य स्थिर है और उन्हें आगे जांच के लिये दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रेफर किया गया है। इस बारे में सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गई।

दरअसल, कल शुक्रवार सुबह सीने में तकलीफ होने के बाद स्वास्थ्य जांच के लिये उन्‍हें सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने जाना राष्ट्रपति का हालचाल :

तो वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश दौरे पर हैं, इस दौरान जैसे ही उन्‍हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तबीयत के बारे में सुना तो PM मोदी ने फोन पर राष्ट्रपति के बेटे से उनकी तबीयत के बारे में हालचाल जाना था और उन्होंने राष्ट्रपति के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुक्रवार को ही राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए सेना अस्पताल गए थे। इस दौरान राष्‍ट्रपति कोंविद ने भी ट्वीट कर धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा-

नियमित मेडिकल चेकअप के बाद डॉक्टरों द्वारा राष्ट्रपति महोदय की देखरेख की जा रही है। उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी लेने वाले सभी शुभ-चिंतको के प्रति राष्ट्रपति महोदय ने धन्यवाद व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

बता दें कि, बीते शुक्रवार (26 मार्च) को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टोरों ने उनका चेकअप किया। अस्पताल की ओर से शुक्रवार को एक मेडिकल बुलेटिन में कहा था, ‘भारत के राष्ट्रपति आज सुबह सीने में तकलीफ के बाद आर्मी अस्पताल आए। उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है और वह निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है।’ बताते चलें कि, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 3 मार्च को कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com