Maharashtra Day: राष्ट्रपति, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी महाराष्ट्र दिवस की बधाई

आज रविवार को महाराष्ट्र दिवस (Maharashtra Diwas 2022) है। इस खास मौके पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत कई नेताओं ने महाराष्ट्र दिवस की बधाई दी है।
महाराष्ट्र दिवस
महाराष्ट्र दिवस Social Media

Maharashtra Day: आज रविवार को महाराष्ट्र दिवस (Maharashtra Diwas 2022) है। हर साल आज के दिन 1 मई को महाराष्ट्र अपना स्थापना दिवस मनाता है। इस खास मौके पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत कई नेताओं ने महाराष्ट्र दिवस की बधाई दी है।

बता दें कि, महाराष्ट्र राज्य की स्थापना 1960 में हुई और इस राज्य को स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता दी गई। तब से महाराष्ट्र में हर साल राज्य के स्कूलों, विश्वविद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में छुट्टी होती है और महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है।

राष्ट्रपति ने दी बधाई:

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करके महाराष्ट्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "राज्य स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र के सभी लोगों को बधाई। छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले व बाबासाहब जैसी महान विभूतियों ने महाराष्ट्र व भारत को अपने योगदान से समृद्ध किया है। राष्ट्र के आर्थिक विकास में महाराष्ट्र का अहम योगदान है। मैं राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।"

पीएम मोदी ने किया ट्वीट:

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "महाराष्ट्र की जनता को महाराष्ट्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस राज्य ने राष्ट्रीय प्रगति में अभूतपूर्व योगदान दिया है। राज्य के लोगों ने विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मैं महाराष्ट्र के लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।"

अमित शाह ने किया ट्वीट:

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "देशाला स्वराज्य, सुशासन, सामाजिक न्याय आणि लोकशाहीचा संदेश देणाऱ्या वैभवशाली सांस्कृतिक परंपरेने समृद्ध असलेल्या वीरभूमी महाराष्ट्राच्या सर्व नागरिकांना महाराष्ट्र दिनाच्या हार्दिक शुभेच्छा। मी महाराष्ट्राच्या निरंतर प्रगती आणि समृद्धीसाठी प्रार्थना करतो।"

जेपी नड्डा ने कही यह बात:

वहीं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "महाराष्ट्र स्थापना दिवस की सभी महाराष्ट्रवासियों को हार्दिक शुभेच्छा। प्रदेश सदैव प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे यही कामना है।"

उद्धव ठाकरे ने कही यह बात:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ट्वीट करते हुए सभी को महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को महाराष्ट्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!"

राज ठाकरे ने कही यह बात:

वहीं राज ठाकरे ने ट्वीट करते हुए सभी को महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "महाराष्ट्र दिनाच्या शुभेच्छा! #महाराष्ट्र_दिन #MaharashtraDay."

राहुल गांधी ने किया ट्वीट:

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "Maharashtra Day पर महाराष्ट्र के लोगों को बधाई। संस्कृति और विरासत में समृद्ध, यह उत्कृष्ट लोगों का घर है, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया है। प्रदेश तरक्की की नई ऊचांइयों को छुए।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com