NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, पीएम समेत ये दिग्गज रहे मौजूद

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने आज अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। इस दौरान पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थिति रहे।
द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन
द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकनSocial Media

Presidential Election 2022: झारखंड की पूर्व राज्यपाल 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने आज अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। मुर्मू ने संसद भवन में राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल के दफ्तर में नामांकन भरा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थिति रहे।

द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया अपना नामांकन:

बता दें कि, द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके पहले प्रस्तावक थे। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। PM मोदी ने निर्वाचन अधिकारी पी.सी. मोदी को मुर्मू के नामांकन पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री के अलावा, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए।

नामांकन के दौरान ओडिशा की सत्ताधारी बीजू जनता दल (BJD) के प्रतिनिधि के रूप में राज्य सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे। बीजद ने मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है।

नामांकन दाखिल करने से पहले नेताओं का कहना:

द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने से पहले कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई, बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर समेत कई नेताओं अपनी प्रतिक्रिया दी है।

द्रौपदी मुर्मू बहुत ही विनम्र महिला हैं: CM बसवराज बोम्मई

द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने से पहले कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने कहा कि, "वो बहुत ही विनम्र महिला हैं और विनम्र पृष्ठभूमि से आती हैं। वो पढ़ी-लिखी और विधायिका एवं प्रशासक के रूप में सक्षम हैं। मुझे लगता है कि, हमारे PM, NDA और भाजपा ने उचित निर्णय लिया है।"

जनजातीय जगत का बहुत बड़ा स्थान अपने देश में है, इसलिए एक जनजातीय उम्मीदवार को मौका देकर बहुत अच्छा काम किया है। UPA अगर सर्वसम्मति से NDA के उम्मीदवार का समर्थन करेगी, तो देश में अच्छा संदेश जाएगा

हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर

बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कही यह बात:

बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि, "विपक्ष आज घड़ियाली आंसू न बहाए और महिलाओं का सम्मान करे क्योंकि हमारी संस्कृति महिला सम्मान की है। भारतीय संस्कृति से जुड़े लोग उनको मना नहीं करेंगे। विपक्ष से प्रार्थना है कि, अपनी नाकामी न दिखाएं और सर्वसम्मति से द्रौपदी मुर्मू जी को चुने।"

द्रौपदी मुर्मू जो आदिवासी क्षेत्र से आती हैं, मुझे लगता है कि पहली बार इस प्रकार के लोगों का चयन हुआ है। भारत की राजनीति में एक राष्ट्रपति के रूप में ये बहुत बड़ी बात होगी। मुझे लगता है कि सभी लोग मिलकर इनका समर्थन करेंगे।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह का कहना:

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि, "पहले अनुसुचित समाज के राम नाम कोविंद प्रधानमंत्री बने। 75 सालों में इतनी बड़ी जनजाति की किसी ने सुध नहीं ली। प्रधानमंत्री ने अपनी कथनी और करनी को एक रूप देकर समाज के निचले पायदान पर रहने वाले उन समाज के लोगों का आज राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com