प्रियंका गांधी वाड्रा का आरोप, UP पुलिस ने की गला दबाने की कोशिश

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस पर बदसलूकी करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
प्रियंका गांधी वाड्रा का आरोप
प्रियंका गांधी वाड्रा का आरोपSocial Media

राज एक्सप्रेस। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस पर बदसलूकी करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। प्रियंका गांधी जब पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने के लिए निकलीं, तो उन्होंने पुलिस पर रोकने और फिर गला दबाने का आरोप लगाया।

क्या है मामला :

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीते दिन शनिवार को पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि, वो लखनऊ में रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने जा रही थी और इसी दौरान पुलिस ने उनकी गाड़ी को लोहिया पार्क के सामने रोक लिया पुलिस ने उनसे कहा कि, वो आगे नहीं जा सकतीं।

प्रियंका का ये है आरोप :

प्रियंका का ये आरोप है कि, जब वो गाड़ी से उतरकर जाने लगीं तब पुलिस वालों ने उन्हें घेर लिया और उनका गला दबाया इसके बाद एक महिला पुलिस कर्मी ने उन्हें धकेल दिया, जिससे वो गिर गयी फिर जब वो उठकर जाने लगीं, तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें फिर घेर लिया और इसके बाद वो एक कार्यकर्ता के साथ दु-पहिया वाहन से गईं।

इस मुद्दे पर कांग्रेस ने :

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर एक कॉन्फ्रेंस करके कहा कि, यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी का जीवन खतरे में डाला। पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की। यूपी में बीजेपी सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने घटना पर बयान जारी करते हुए कहा, "यूपी पुलिस ने महासचिव प्रियंका गांधी जी को रास्ते में रोका, प्रियंका गांधी जी से धक्का-मुक्की की।

इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी का पुतला दहन:

आपको बता दें कि, लखनऊ पुलिस द्वारा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ बदसलूकी करने के विरोध में मध्य विधानसभा के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में हज़ारों कार्यकताओं के साथ शनिवार रात 11.30 बजे शबन चौराहे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदिनाथ योगी और उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। साथ ही पुतला दहन किया गया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com