प्रियंका गांधी कोविड पॉजिटिव
प्रियंका गांधी कोविड पॉजिटिवSocial Media

गांधी परिवार पर कोरोना का साया, अब प्रियंका गांधी कोविड पॉजिटिव

गांधी परिवार में एक के बाद एक नेता के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो रही है। सोनिया गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी के कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्होने खुद को घर में किया क्वारंटाइन।

दिल्ली, भारत। गांधी परिवार में एक के बाद एक नेता के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो रही है। बीते दिन ही कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना पॉजिटिव की खबर आई थी। इसी के एक दिन बाद अब यह खबर सामने आ रही है कि, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दी जानकारी :

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमित के बारे में खुद ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के जरिए जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। कोरोना के हल्के लक्षण हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है। उनके संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने का आग्रह किया है।

बता दें कि, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर के लिए लखनऊ गई थी, और बुधवार को लखनऊ से राजधानी दिल्ली लौट आई थीं, यहां आकर उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, इसके बाद वह भी कोरोना की चपेट में आ गई और उनकी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा इसी के 1 दिन पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को सोनिया गांधी के संक्रमित होने की जानकारी देते हुए बताया था कि, "कांग्रेस अध्यक्ष पिछले दिनों जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थीं, उनमें से भी कई कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोनिया गांधी को बुधवार शाम को हल्का बुखार आया था। उसके बाद कराए गए कोविड टेस्ट में वह पॉजिटिव पाई गईं।"

बता दे कि देश में महामारी कोरोना वायरस खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है, आज देश में नए मामलों की पुष्टि हो रही है, आज की ताजा रिपोर्ट में 4000 से अधिक नए केस एवं 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

प्रियंका गांधी कोविड पॉजिटिव
Corona Update : पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों के मामलों में उछाल

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com