हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंची प्रियंका गांधी
हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंची प्रियंका गांधीSocial Media

हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंची प्रियंका गांधी, बीजेपी पर हमला बोलते हुए कही यह बात

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार ने जाेर पकड़ लिया है। ऐसे में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंची।

मंडी, भारत। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार ने जाेर पकड़ लिया है। कांग्रेस आज मंडी में रैली का आयोजन कर रही है। इसी सिलसिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) इस वक्त हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी आज हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पहुंची, जहां उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

बता दें कि, मंडी के पड्डल मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया। रैली में हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई नेता वहां पर पहुंचे। प्रियंका गांधी आज दोपहर एक बजे हेलीकाप्टर से शिमला से मंडी पहुंची। मंडी पहुंचने के बाद उन्होंने छोटी काशी, मंडी के बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया एवं हिमाचल व देश के लोगों के कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने यहां आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

प्रियंका गांधी ने कही यह बात:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, "यहां के मुख्यमंत्री ने इस जिले के लिए क्या किया है? 63,000 सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हैं और आपको नौकरी नहीं मिल रही है, क्योंकि उनकी (भाजपा) नियत नहीं है। हर भर्ती में घोटाला है। जनता को जागरूक होने की बहुत जरूरत है।"

भूपेश बघेल ने कही यह बात:

वहीं, छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान कहा कि, "मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आपसे कई वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। यह समय है कि, आप जयराम को 'जय राम' करें और राज्य में कांग्रेस की सरकार लाएं।" बता दें कि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने घर पर पहुंची थीं।

प्रियंका गांधी का रोड शो हुआ रद्द:

जानकारी के लिए बता दें कि, प्रियंका गांधी के रोड शो को सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया हैं। उनका आज कुल्‍लू में रोड शो प्रस्‍तावित था। इसके अलावा ऊना व शिमला में भी रोड शो प्रस्‍तावित थे। लेकिन सुरक्षा कारणों ने इन्‍हें रद्द कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com