पंजाब की मान सरकार का कर्मचारियों को तोहफा
पंजाब की मान सरकार का कर्मचारियों को तोहफाSocial Media

पंजाब की मान सरकार का कर्मचारियों को तोहफा- पुरानी पेंशन स्कीम की बहाल

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली पर बड़ा तोहफा देते हुए पुरानी पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) बहाल की।

पंजाब, भारत। पंजाब कैबिनेट की आज शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें प्रदेश के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवासी से पहले ऐतिहासिक फैसला लिया है और यह ऐलान किया।

सरकारी कर्मचारियों को तोहफा :

दरअसल, पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए पुरानी पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) बहाल की, जिससे लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। साथ ही पंजाब सरकार ने डीए (DA) की 6 प्रतिशत किस्त देने को भी मंजूरी दी है। AAP की भगवंत सरकार सरकार द्वारा लिए गए आज के यह ऐतहासिक फैसले-

  • Punjab में Old Pension Scheme को किया बहाल

  • Govt Employees को Diwali का बड़ा तोहफा

  • लाखों कर्मचारियों की मांग को किया पूरा

  • DA की 6% किस्त देने को भी दी मंजूरी

इसके अलावा मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात, हिमाचल का जिक्र करते हुए यह बात भी कहीं कि, ''Gujarat और Himachal की जनता मौक़ा देगी तो वहाँ भी OPS लागू करेंगे।'' तो वहीं, पंजाब में पुरानी पेंशन बहाल होने पर सीएम भगवंत मान ने कहा- आज पंजाब कैबिनेट की बैठक में अपने कर्मचारियों के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। आप की सरकार पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने जा रही है। कैबिनेट ने इस फैसले को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। हम अपने कर्मचारियों के साथ खड़े हैं, जो वादा किया पूरा किया, हम जो कहते हैं, हम करते हैं। आज की कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के पक्ष में फैसले लिए गए। कैबिनेट ने दिवाली के मौके पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तोहफा देने की मंजूरी दी। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 6 प्रतिशत डीए किस्त का भुगतान स्वीकृत किए जाएंगे, जो 1 अक्टूबर से प्रभावी होगा सभी को दीपावली की शुभकामनाएंं

CM केजरीवाल ने पंजाब के कर्मचारियों को बधाई दी :

तो वहीं, आम आदमी पार्टी  (AAP) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की मान सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले पर पंजाब के कर्मचारियों को बधाई दी। इस दौरान उन्‍होंने CM मान के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- हमने पंजाब को वादा किया था कि पंजाब में Old Pension Scheme लागू करेंगे। आज भगवंत मान जी ने वादा पूरा किया। पंजाब के सभी कर्मचारियों को बधाई। New Pension Scheme नाइंसाफ़ी है। पूरे देश में वापिस OPS लागू होनी चाहिए HP और गुजरात की जनता मौक़ा देगी तो वहाँ भी OPS लागू करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com