पंजाब की चरणजीत सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में की भारी कटौती
पंजाब की चरणजीत सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में की भारी कटौतीSyed Dabeer Hussain - RE

पंजाब की चरणजीत सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में की भारी कटौती

पंजाब सरकार द्वारा आज पेट्रोल व डीजल की कीमतों में भारी कटौती कर प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत दी है। इस बारे में CM चरणजीत सिंह चन्नी ने खुद जानकारी दी है...

पंजाब, भारत। देश में अभी तक लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम काफी चर्चा में रहा, क्‍योंकि इसके दाम की कीमतें बढ़ने की रफ्तार थम ही नहीं रही थी। हालांकि, दिवाली के खास पर्व के अवसर पर सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा कर वाहन चालकों को बहुत बड़ा तोहफा दिया था। इसके बाद से अब अधिकतर राज्‍यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हो रही है और अब पेट्रोल व डीजल की कीमतों में भारी कटौती कर पंजाब सरकार ने प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत दी है।

पंजाब में पेट्रोल-डीजल की कीमत कम :

जी हां, पंजाब की चरणजीत सरकार द्वारा आज रविवार को अपने प्रदेश में पेट्रोल व डीजल की कीमतों को कम कर क्रमशः 10 रुपये प्रति लीटर और 5 रुपये प्रति लीटर करने का फैसला किया है। पंजाब सरकार का यह फैसला आज से आधी रात से प्रभावी हो जाएगा। इस बारे में हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खुद जानकारी दी है।

आज पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि मध्यरात्री से पंजाब में पेट्रोल 10 रुपए और डीज़ल 5 रुपए सस्ता हो जाएगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी

बता दें कि, सबसे पहले दिवाली से ठीक एक दिन पहले 3 नवंबर केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल पर 5 और डीजल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क घटाया था। साथ ही राज्यों से भी अपील की गई थी कि, वह भी वैट कम करें। हालांकि, मोदी सरकार की इस अपील के कारण भाजपा शासित कई राज्यों ने तो उसी रात वैट घटा दिया था। तो वहीं, एक-एक करके अब अन्‍य राज्‍यों की सरकारें भी पेट्रोल-डीजल के दामों से राहत दे रही है। आज 7 नवंबर को कांग्रेस शासित पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने राज्य की जनता को ईंधन के महंगे दामों से राहत दी, जिससे अब पंजाब की जनता को सस्ता पेट्रोल-डीजल मिलेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co