ओड़िशा की राह पर चला पंजाब, लॉकडाउन पर लिया बड़ा निर्णय

खतरनाक कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के कारण राज्‍यों में लॉकडाउन की तारीख बढ़ाई जा रही है, ओड़िशा के बाद अब पंजाब में लॉकडाउन की अवधि आगे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है।
ओड़िशा की राह पर चला पंजाब, लॉकडाउन पर लिया बड़ा निर्णय
ओड़िशा की राह पर चला पंजाब, लॉकडाउन पर लिया बड़ा निर्णयSyed Dabeer - RE

राज एक्सप्रेस। महामारी फैला रहे खतरनाक कोरोना वायरस के मामले दुनिया के साथ-साथ अब भारत में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी के चलते आज लॉकडाउन के 17वें दिन पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है कि, पंजाब सरकार ने लॉकडाउन की अवधि आगे बढ़ा दी है।

पंजाब में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन :

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आज (10 अप्रैल) कैबिनेट बैठक के दौरान लॉकडाउन अवधि बढ़ाये जाने का निर्णय लिया है। देश का दूसरा राज्य पंजाब है, जिसने उड़ीसा द्वारा लिए गए फैसले की राह पर चलते हुए पंजाब में भी लॉकडाउन की तारीख को आगे बढ़ाते हुए 30 अप्रैल कर दिया है। पंजाब सरकार ने लॉकडाउन अवधि बढ़ाने का फैसला ऐसे वक्त लिया, जब केंद्र सरकार भी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है।

देखा जाए तो इन दिनों सबसे अधिक हर तरफ लॉकडाउन की अवधि आगे बढ़ेगी या नहीं इसकी काफी चर्चा हो रही है, इसी बीच राज्‍य की सरकारें अपने-अपने स्‍तर पर काम कर रही हैं, क्‍योंकि इसके एक दिन पहले ही ओड़िशा सरकार ने लॉकडाउन की अवधि आगे बढ़ाई थी और अब ओड़िशा सरकार ने भी लॉकडाउन की तारीख बढ़ा दी है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शनिवार (11 अप्रैल) को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए लॉकडाउन के फैसले पर देश के तमाम मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे।

बताते चलें कि, CM अमरिंदर सिंह ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि आगे बढ़ाने का संकेत पहले ही दे दिया था और पंजाब में अभी तक कोरोना के 132 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, तो वहीं अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि, देश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने वाला का पहला राज्य ओड़िशा है, यहां पर भी लॉकडाउन की तारीख को आगे बढ़ाते हुए 30 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया गया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com