पंजाब में कोरोना स्थिति चिंताजनक-CM ने किए लॉकडाउन के नए नियम लागू

पंजाब में कोरोना के हालातों के मद्देेेेेनजर पंजाब के मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा, बस बहुत हुआ और लॉकडाउन को लेकर अब सख्त कदम उठाते हुए नए नियम लागू किए है, जो इस प्रकार है...
पंजाब में कोरोना स्थिति चिंताजनक-CM ने किए लॉकडाउन के नए नियम लागू
पंजाब में कोरोना स्थिति चिंताजनक-CM ने किए लॉकडाउन के नए नियम लागूPriyanka Sahu -RE

पंजाब : भारत के कई राज्‍यों में कोरोना का कहर बेहद खतरनाक स्‍तर पर फैल रहा है, जिससे उस राज्‍य की सरकार परेशान है, कुुुछ ऐसा ही हाल पंजाब सरकार भी है। जी हां पंजाब में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों से चिंताजनक स्थिति है।

लॉकडाउन पर पंजाब सरकार का सख्त कदम :

पंजाब में कोरोना के हालातों के मद्देेेेेनजर पंजाब के मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा, बस बहुत हुआ और लॉकडाउन को लेकर अब सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार शाम को लॉकडाउन के नए नियमों की घोषणा की, जो इस प्रकार है-

  • राज्य के सभी शहरों और कस्बों में आज शुक्रवार से रात में कर्फ्यू रहेगा, जो शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

  • साथ ही हफ्ते के आखिर में लॉकडाउन किया जाएगा।

  • 31 अगस्त तक इन आपातकालीन उपायों को लागू किया जाएगा।

  • सार्वजनिक और निजी परिवहन पर प्रतिबंध है।

  • सभी सार्वजनिक समारोहों (शादियों और अंतिम संस्कारों को छोड़कर) पर प्रतिबंध शामिल है।

  • राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में अब सिर्फ 50 फीसदी कर्मचारियों को ही आने की इजाजत होगी।

आने वाले हफ्तों के अनुमान गंभीर :

इस दौरान मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ये बात भी कही कि, "बस बहुत हुआ, हमें राज्य की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किए बिना सख्त होने की आवश्यकता है। राज्य में कोरोना वायरस से हुई 920 मौतें मुझे पीड़ा देती हैं, आने वाले हफ्तों के अनुमान गंभीर हैं। कोरोना से अब "युद्धस्तर" पर लड़ना होगा, कोरोनो वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए तैयारी भी पुख्ता करनी होगी।"

पंजाब में कोरोना के केस :

बता दें कि, पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1684 नये केस की पुष्टि हुई है, इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36084 हो गयी है, हालां‍कि अब तक 22703 लोग इस घातक वायरस को मात देकर घर भी लौट चुके हैं। पंजाब में कोरोना के कुल 12460 एक्टिव केस हैं और अब तक 921 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com