AAP, 2-4 दिनों में करेगी पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मानRE

हाइलाइट्स-

  • अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को लेकर दिया बड़ा बयान।

  • अरविंद केजरीवाल ने कहा- AAP, 2-4 दिनों में करेगी पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा।

Punjab Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में आम आदमी पार्टी जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।

अरविंद केजरीवाल ने कही यह बात:

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "चर्चा चल रही है, अगले 2-4 दिनों में घोषणा कर दी जाएगी।"

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, "अरविंद केजरीवाल को इस समय देश की राजनीति में एक क्रांतिकारी के रूप में देखा जाता है जो कुछ नया करना चाहते हैं। कई पार्टियों ने उनके कारण अपने एजेंडे और घोषणापत्र बदल दिए हैं। उन्होंने अस्पतालों और स्कूलों के बारे में बोलना शुरू कर दिया। पहले वे ऐसा नहीं करते थे। अरविंद केजरीवाल ने उनकी गारंटी के बारे में बात की। पहले उनके(अन्य दलों के) पास 'संकल्प पत्र' और 'घोषणा पत्र' थे, अब उन्होंने 'मोदी की गारंटी' भी कहना शुरू कर दिया है। हमें अच्छा लगा कि उन्होंने हमसे कुछ अच्छा सीखा।"

165 मोहल्ला क्लिनिक का हुआ शुभारंभ:

बता दें कि, आज शनिवार को पंजाब में (2 मार्च) को 165 मोहल्ला क्लिनिक और शुरू किए जाने के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से आम आदमी के पक्ष में वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश की सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत दिलाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का हाथ मजबूत करें।

इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, ''पंजाब के लोगों से विनती है कि 13 की 13 सीटों पर जीत दिलाएं। इसलिए नहीं कि हमें कोई सत्ता का शौक है। आज जिस तरह से पंजाब के लोगों पर केंद्र सरकार का आक्रमण हो रहा है। 26 जनवरी को पंजाब की झांकी भगत सिंह, करतार सिंह और लाला लाजपत राय के ऊपर थी लेकिन केंद्र ने इसे रिजेक्ट कर दिया। हम पूछते हैं कि, केंद्र सरकार इसे रिजेक्ट करने वाली कौन होती है, ये तो पंजाब के लोगों का अपमान है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com