मुख्यमंत्री भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान RE

CM भगवंत मान ने लुधियाना में NRI मामलों के विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लुधियाना में एनआरआई मामलों के विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम मान ने बड़ा फैसला लिया है।

हाइलाइट्स-

  • पंजाब सरकार ने आज एक और बड़ा फैसला लिया है।

  • भगवंत मान ने लुधियाना में NRI मामलों के विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक।

  • पंजाब सरकार ने एनआरआई मामलों के लिए लॉन्च की ये नई वेबसाइट।

पंजाब, भारत। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लुधियाना में एनआरआई मामलों के विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम मान ने बड़ा फैसला लिया है। एनआरआई की समस्याओं को समय पर हल करने के लिए एक नई वेबसाइट लॉन्‍च की है। वहीं, मुख्‍यमंत्री ने तीन फरवरी से एनआरआई बैठकें शुरू करने का एलान भी किया है। पंजाब सरकार 5 एनआरआई मीटिंग का आयोजन करेगी।

भगवंत मान ने कही यह बात:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि, आज लुधियाना में एनआरआई मामलों के विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई और एक नई वेबसाइट लॉन्च की गई। इसके साथ ही पंजाब सरकार एनआरआई से 5 मिलनी करेगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर कहा कि, ''आज लुधियाना में एनआरआई मामलों के विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और एनआरआई की समस्याओं को समय पर हल करने के लिए एक नई वेबसाइट लॉन्च की। इसके साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि, 3 फरवरी से एनआरआई पंजाब में मिलनी शुरू कर देंगे। विभाग से कहा गया कि, एनआरआई की समस्याओं का समाधान किया जाए और उन्हें पंजाब के वो इलाके भी दिखाए जाएं जो उन्होंने कभी नहीं देखे हैं। साथ ही, हम पंजाबियों को सुविधा प्रदान करने के लिए दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाब सहायता केंद्र खोलने जा रहे हैं।"

वहीं, मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाबियों को सुविधा देने का प्रयास जारी है। पंजाब सरकार एयरपोर्ट पर पंजाब सहायता केंद्र खोलने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि, NRI की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ उन्हें पंजाब के वे इलाके भी दिखाए जाएं जो उन्होंने कभी नहीं देखे हैं। पंजाब सरकार पंजाबियों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाब सहायता केंद्र खोलने जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com