CM भगवंत मान का ऐलान- कांग्रेस के साथ हमारा कोई संबंध नहीं, पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया, उन्होंने पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़े जाने का ऐलान करते हुए कहा है कि, कांग्रेस के साथ हमारा कोई संबंध नहीं है।
CM भगवंत मान का ऐलान- कांग्रेस के साथ हमारा कोई संबंध नहीं, पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे
CM भगवंत मान का ऐलान- कांग्रेस के साथ हमारा कोई संबंध नहीं, पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगेRaj Express

हाइलाइट्स :

  • CM भगवंत मान ने कहा, कांग्रेस के साथ हमारा कोई संबंध नहीं है

  • आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 13 लोकसभा सीट के लिए करीब 40 उम्मीदवार शार्टलिस्ट किए: CM भगवंत मान

पंजाब, भारत। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले तृणमूल कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन को झटका दिया, क्योंकि अब पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी अकेले चुनाव लड़े जाने का ऐलान किया है। हाल ही में कांग्रेस पार्टी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, कांग्रेस के साथ हमारा कोई संबंध नहीं है।

दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री और AAP नेता भगवंत मान ने राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से इनकार करते हुए कहा है कि, ''पंजाब में हम ऐसा (कांग्रेस के साथ गठबंधन) कुछ भी नहीं करेंगे, कांग्रेस के साथ हमारा कोई संबंध नहीं है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 13 लोकसभा सीट के लिए करीब 40 उम्मीदवार शार्टलिस्ट किए हैं। पार्टी 13 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के लिए सर्वे करवा रही है।'' हालांकि, भगवंत मान द्वारा आगे यह भी कहा गया है, वह ममता बनर्जी को फॉलो नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने सभी 13 सीटों पर AAP के जीत दर्ज कराने की बात भी कही।

बता दें कि, इससे पहले आज तृणमूल कांग्रेस की ओर से इंडिया गठबंधन को झटका देते हुए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि, उनकी पार्टी बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस राज्य में 10-12 सीटें मांग रही थी तो ममता 2 ही सीट देने पर राजी थीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com