Farmers Protest : किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का पंजाब सरकार से सवाल - क्या आप केंद्र के साथ फिक्स मैच खेल रहे?

Farmers Protest 2024 : किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, वर्तमान गतिरोध की स्थिति के लिए भारत सरकार ज़िम्मेदार है।
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का पंजाब सरकार से सवाल
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का पंजाब सरकार से सवालRaj Express

हाइलाइट्स

  • शुभकरण सिंह की मौत को लेकर किसान नेता ने पंजाब सरकार से किया सवाल।

  • सरकार खुद भी आश्वस्त नहीं है कि वह तब सही काम कर रही थी या अब।

Farmers Protest 2024 : पंजाब। शुभकरण सिंह का शव शवगृह में पड़ा है। पंजाब सरकार ने गतिरोध पैदा कर दिया है, वे स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। क्या आप केंद्र के साथ फिक्स मैच खेल रहे हैं? यह बात किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने किसान आंदोलन के 15 वें दिन मंगलवार को पंजाब सरकार से कही है।

दरअसल, किसान आंदोलन के दौरान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी जिसको लेकर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने पंजाब सरकार से सवाल किया है। इसके साथ ही बीते दिन शनिवार को किसानों ने शंभू - खनौरी बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकाला था। कैंडल मार्च निकालने का फैसला दो मंचों - किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने बैठक कर सर्वसमम्मति से लिया था। गौरतलब है कि, दिल्ली की सीमा पर कई किसान पिछले कई दिनों से मौजूद हैं। ये MSP, ऋण माफी, FIR वापस लेने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का पंजाब सरकार से सवाल
Farmer Protest 2024 : शंभू - खनौरी बॉर्डर पर किसान निकालेंगे कैंडल मार्च, 29 फरवरी तक आंदोलन होल्ड पर

वर्तमान गतिरोध की स्थिति के लिए भारत सरकार ज़िम्मेदार

केंद्र के साथ बातचीत में गतिरोध के बारे में किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, वर्तमान गतिरोध की स्थिति के लिए भारत सरकार ज़िम्मेदार है। सिंघु, ग़ाज़ीपुर, तिगरी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की गई थी और अब बैरिकेडिंग हटाई जा रही है, सरकार खुद भी आश्वस्त नहीं है कि वह तब सही काम कर रही थी या अब।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का पंजाब सरकार से सवाल
Farmer Protest : प्रदर्शन का 14 वां दिन, SKM निकालेगा ट्रैक्टर मार्च, WTO का जलाएंगे पुतला

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com