पंजाब के लुधियाना में एक फैक्ट्री में गैस रिसाव से मचा हड़कंप
पंजाब के लुधियाना में एक फैक्ट्री में गैस रिसाव से मचा हड़कंप Social Media

पंजाब के लुधियाना में एक फैक्ट्री में गैस रिसाव से मचा हड़कंप- 10 लोगों की मौत

पंजाब के लुधियाना में ग्यासपुरा स्थित फैक्ट्री में गैस रिसाव हो गया, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई एवं दर्जनों से भी अधिक लोग घायल हो गए है...

पंजाब, भारत। पंजाब राज्‍य से आज रविवार को गैस लीक होने की घटना से हड़कंप मच गया है। दरअसल, यहां आज सुबह ग्यासपुरा एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में एक दूध फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई।

गैस रिसाव से 10 लोगों की मौत :

मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना में ग्यासपुरा स्थित जिस फैक्ट्री में गैस रिसाव हुआ है, वह एक दूध फैक्ट्री बताई जा रही है, जिसमें गैस रिसाव होने के कारण इस घटना की चपेट में आने से करीब10 लोगों की जान चली गई है, जिसमें 3 बच्चे भी शामिल है। घटना के बार इलाके में हड़कंच मचे जाने के बाद इस बारे में जैसे ही सूचना मिली तो मौके पर दमकल विभाग के अधिकारी और पुलिस अधिकारी पहुंचे।

गैस रिसाव में कई लोग हुए बेहोश :

दूध फैक्ट्री में गैस रिसाव होने की इस घटना दर्जन से भी ज्यादा लोगों के बेहोश होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, पुलिस टीम द्वारा इलाके को सील कर दिया गया और आने-जाने से रोक लगा दी है। गैस लीक में आसपास के घरों के लोग घरों में ही बेहोश हो गए हैं, जिन्‍हें पुलिस द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। तो वहीं, इस घटना के बारे में एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि, कम से कम 5 लोगों की मौत की सूचना है। 5-6 लोग गैस रिसाव की वजह से बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बचाव दल को मौके पर बुलाया गया है। डॉक्टरों और एंबुलेंस की एक टीम को भी बुलाया गया है।

यह गैस लीक होने का ही मामला है. एनडीआरएफ की टीम यहां पहुंच चुकी है। लोगों को रेस्क्यू करने का काम किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक गैस लीक होने वाले सोर्स का पता टेक्निकल टीम अपनी जांच के बाद बताएगी। गैस कौन सी है, इसका खुलासा भी एक्सपर्ट की टीम ही करेगी।

लुधियाना वेस्ट की एसडीएम स्वाती

फैक्ट्री में बड़ी कंपनियों के आते है डेयरी प्रोडक्ट :

दूध फैक्ट्री में हुई इस घटना के बाद इस बारे में यह जानकारी भी पता लगी है कि, यह फैक्ट्री गोयल मिल्क प्लांट नाम से है, जिसमें बड़ी कंपनियों के डेयरी प्रोडक्ट आते हैं। फिर इन प्रोडक्‍ट को आगे सप्लाई किया जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com