किसानों प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने मारा महिला को थप्पड़
किसानों प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने मारा महिला को थप्पड़RE

पंजाब : किसानों के प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने मारा महिला को थप्पड़, वायरल हो रहा वीडियो

पंजाब में चल रहे किसान प्रदर्शन पर पुलिस हालात काबू पाने में लगी हुई है, लेकिन इसी दौरान गुरदासपुर जिले में एक पुलिसकर्मी ने एक महिला किसान को थप्पड़ मार दिया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पंजाब, भारत। भारत एक ऐसा देश है, जहां सभी को अपनी बात रखने की पूरी आजादी है। इसलिए, सभी अपने-अपने तरीके से बात रखते हैं। इसी के चलते भारत में आए दिन कभी आंदोलन होते हैं तो कभी धरना प्रदर्शन। इसी कड़ी में इन दिनों पंजाब में किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन में महिला किसान भी शामिल हैं। पुलिस यहां हालात काबू करने में लगी हुई है, लेकिन इसी दौरान गुरदासपुर जिले में एक पुलिसकर्मी ने एक महिला किसान को थप्पड़ मार दिया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिसकर्मी ने मारा महिला किसान को थप्पड़

दरअसल, किसानों द्वारा जमीन अधिग्रहण को लेकर दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान कई महिला किसान भी यहां मौजूद रही। इस विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पहुंची पुलिस ने गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर प्रखंड के भमरी गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक पुलिसकर्मी ने महिला किसान को थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना किसी ने कैमरे में कैद कर ली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं पुलिस द्वारा किए इस कृत के चलते पंजाब पुलिस की निंदा हो रही है। इतना ही नहीं अब पुलिस पर सवाल भी उठने शुरू हो गए हैं।

पंजाब पुलिस की जमकर हुई निंदा :

दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे पर हो रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पंजाब पुलिस का नया रंग देखने को मिला। पुलिस ने ना केवल किसानों के साथ धक्का-मुक्की की बल्कि एक किसान की पगड़ी भी दूर जाकर गिरी। पुलिस क्रूर रूप लेती गई और महिलाओं के साथ गाली गलौच भी की हद्द तो तब हो गई जब एक पुलिसकर्मी ने एक किसान महिला को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पुलिसवालों ने कई किसानों को गिरफ्तार भी कर लिया। महिला को थप्पड़ मारने के बाद पुलिसकर्मी का थप्पड़ मारते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसके बाद किसान इस पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है।

पटरियों पर दिखे किसान :

जानकारी के लिए बता दें, बीते अप्रैल में किसानों द्वारा भारत माला प्रोजेक्ट के तहत निकलने वाले हाईवे के लिए अधिग्रहण की जाने वाले जमीन को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने धरना देकर रेल रोको आंदोलन की शुरुआत की थी। हालांकि, किसानों ने यह आंदोलन जिला प्रशासन के आश्वासन पर बंद कर दिया था। रेल रोको आंदोलन करते हुए किसान रेलवे की पटरियों पर अपने ट्रैक्टर खड़े कर केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस प्रदर्शन के चलते छह ट्रेनें भी रद्द करनि पड़ी थी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया :

रेलवे अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, 'किसानों के विरोध के मद्देनजर दोपहर 12.30 बजे के बाद अमृतसर और दिल्ली के बीच चलने वाली आने और जाने वाली ट्रेनें प्रभावित रहीं। इस विशेष खंड पर सभी ट्रेनों को डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं, केएमसी प्रवक्ता गुरबचन सिंह चब्बा ने कहा कि, किसान भारतमाला परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के संबंध में मुआवजे के मुद्दे पर विरोध कर रहे हैं। सरकार जमीन तो ले रही है, लेकिन किसानों को उचित मुआवजा नहीं दे रही है। यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर देवीदासपुरा में प्रदर्शन का नेतृत्व केएमसी नेता सरवन सिंह पंढेर ने किया।

चब्बा ने लगाया आरोप :

केएमसी प्रवक्ता गुरबचन सिंह चब्बा ने आरोप लगाया कि, 'पुलिस पर प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ बल प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए गुरदासपुर जिले में एक महिला किसान को एक पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मार दिया। किसानों को उनकी कृषि भूमि से बेदखल करने के लिए बल प्रयोग करने वाली सरकार और उसकी पुलिस का ढुलमुल रवैया निंदनीय है।" चब्बा ने आरोप लगाया कि दिल्ली-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार/निर्माण के लिए सरकार के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। यह घटना गुरदासपुर के चीमा खुदी गांव में हुई। यह पूछे जाने पर कि किसान कब तक रेल यातायात बाधित करते रहेंगे, चब्बा ने कहा कि, 'किसान संगठन और प्रशासन के बीच कई बैठकें चल रही हैं और अंतिम फैसला शाम तक लिया जाएगा।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com