Punjab Budget 2024: पंजाब विधानसभा में किसान आंदोलन को लेकर हंगामा

Punjab Budget 2024: पंजाब विधानसभा का छठा बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। आज से शुरू हो रहा बजट सत्र 15 मार्च तक चलेगा।
Punjab Budget 2024
Punjab Budget 2024RE

हाइलाइट्स-

  • पंजाब विधानसभा का छठा बजट सत्र आज से शुरू हो गया है।

  • पंजाब विधानसभा में किसान आंदोलन को लेकर हंगामा।

  • मुख्यमंत्री और गृह मंत्री पर FIR की मांग।

Punjab Budget 2024: पंजाब विधानसभा का छठा बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। आज से शुरू हो रहा बजट सत्र 15 मार्च तक चलेगा। बजट सत्र की शुरुआत भारी हंगामे के साथ हुई है। राज्यपाल के अभिभाषण से पहले ही कांग्रेस नेताओं ने किसान आंदोलन को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसकी वजह से राज्यपाल ने अपने अभिभाषण को 10 मिनट के बाद ही खत्म कर दिया। किसान शुभकरण सिंह की मौत के मामले में विपक्ष ने पंजाब सरकार को घेरा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। राज्यपाल ने अपना अभिभाषण 10 मिनट के बाद ही समाप्त कर दिया।

कांग्रेस नेता राजा वड़िंग ने कही यह बात:

कांग्रेस नेता राजा वड़िंग ने कहा कि, अभी सिर्फ एक एफआईआर हुई है। किसान प्रीतपाल पीजीआई में भर्ती हैं। उनके मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कांग्रेस विधायकों ने वेल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी। इस पर राज्यपाल ने कहा कि, मैं आपकी नाराजगी और गुस्से को समझ सकता हूं। उन्हें अपना अभिभाषण कंप्लीट कर लेने दे। उसके बाद आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। लेकिन, कांग्रेसी नेता इसी बात पर अड़े रहे कि पहले तो जीरो एफआईआर को रद्द करके उसे सही तरीके से केस दर्ज किया जाए।

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र पर आप विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि, पंजाब के कल्याण के लिए हर कदम उठाने के लिए मैं सीएम भगवंत मान को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनकी प्राथमिकताएं शिक्षा और स्वास्थ्य हैं, उनका पूरा ध्यान राज्य के पानी पर है। इस सत्र में एक बजट पेश किया जाएगा जो, पंजाब के पक्ष में होगा। पंजाब विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, बजट सत्र शुक्रवार को शुरू हो गया है। अब चार मार्च को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com