पंजाब पुलिस ने आज कांग्रेस के सीनियर नेता सुखपाल सिहं खैरा को अरेस्‍ट किया

पंजाब पुलिस ने आज सुबह एक पुराने मामले के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को चंडीगढ़ में सेक्टर-5 स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है।
कांग्रेस के सीनियर नेता सुखपाल सिहं खैरा को अरेस्‍ट
कांग्रेस के सीनियर नेता सुखपाल सिहं खैरा को अरेस्‍ट Raj Express
Submitted By :
Priyanka Sahu

हाइलाइट्स :

  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैरा अरेस्‍ट

  • एक पुराने मामले के सिलसिले में अरेस्‍ट हुए सुखपाल सिंह खैरा

  • सुखपाल सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पंजाब, भारत। पंजाब से आज गुरूवार को एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि, पंजाब पुलिस द्वारा कांग्रेस के सीनियर नेता सुखपाल सिंह खैरा को अरेस्‍ट किया गया है।

पंजाब पुलिस ने पुराने मामले में की बड़ी कार्रवाई :

पंजाब पुलिस ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को फाजिल्का के जलालाबाद में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS Act, 1985) अधिनियम के तहत दर्ज 2015 के एक मामले के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई की और गुरुवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे जलालाबाद पुलिस ने चंडीगढ़ में सेक्टर-5 स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में सुखपाल सिंह खैरा की ओर से खुद जानकारी दी गई एवं उन्होंने बताया कि, उनके खिलाफ चल रहे एक पुराने एनडीपीएस केस में छापेमारी की गई है। पुलिस टीम में दो महिला कांस्टेबल भी है।

बता दें कि, कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने फेसबुक लाइव में कहा कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं। खैरा के फेसबुक लाइव वीडियो में उन्हें पुलिस कर्मियों के साथ बहस करते देखा जा सकता है।

सुखपाल को जलालाबाद लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा :

तो वहीं, कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी पर पुलिस का कहना है कि, सुखपाल सिंह के खिलाफ एक पुराना एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। उन्हें जलालाबाद लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co