Raghuram Rajan Birthday
Raghuram Rajan BirthdaySyed Dabeer Hussain - RE

जन्मदिन : अपने काम के अलावा बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं रघुराम राजन

आरबीआई गर्वनर रहते हुए भी वह कभी राजनीतिक दबाव के आगे नहीं झुके। वह अक्सर ऐसे बयान देते हैं जो कई नेताओं और मंत्रियों को पसंद नहीं आते।

राज एक्सप्रेस। आज भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर और मशहूर अर्थशास्त्री रघुराम राजन अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। 3 फरवरी 1963 को भोपाल में जन्में रघुराम राजन सितंबर 2013 में भारतीय रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर बने थे और सितंबर 2016 में उनका कार्यक्राम पूर्ण हुआ था। अपने काम के साथ-साथ रघुराम राजन अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं। आरबीआई गर्वनर रहते हुए भी वह कभी राजनीतिक दबाव के आगे नहीं झुके। वह अक्सर ऐसे बयान देते हैं जो कई नेताओं और मंत्रियों को पसंद नहीं आते। तो चलिए रघुराम राजन के जन्मदिन पर जानते हैं, उनके कुछ ऐसे ही बेबाक बयानों के बारे में।

जो मुझे करना है वो मैं करता हूँ :

साल 2015 में रिजर्व बैंक के गवर्नर रहते हुए रघुराम राजन ने लोगों की उम्मीद से ज्यादा रेपो रेट में कटौती कर दी थी। इस पर कई लोगों ने उन्हें सांता क्लॉज कह दिया था। इस पर रघुराम राजन ने कहा था कि, ‘मेरा नाम रघुराम राजन है और मेरा जो काम है, मैं करता हूं।‘ उनका यह बयान उस समय काफी सुर्ख़ियों में रहा था।

तवे के चलते डोसा महंगा :

एक कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने रघुराम राजन से सवाल किया था कि, ‘जब महंगाई बढ़ती हैं तो डोसा महंगा हो जाता है, लेकिन जब महंगाई घटती हैं तो डोसा सस्ता नहीं होता। ऐसा क्यों?’ इस पर रघुराम राजन ने कहा था कि, ‘महंगे डोसा के लिए तवा जिम्मेदार है।’ इसके बाद उन्होंने अपनी बात समझाते हुए कहा था कि डोसा अब भी पारंपरिक तवे पर ही तैयार किया जा रहा है। उसे बनाने की तकनीक नहीं बदली है।

हम सब उल्लू हैं :

एक बार संवाददाता सम्मेलन में रेपो रेट बढ़ाने को लेकर जब रघुराम राजन से सवाल किया गया तो उन्होंने मजेदार जवाब देते हुए कहा था कि, ’ हम ना तो बाज हैं और ना कबूतर, हम उल्लू हैं।‘

अंधों में काना राजा :

एक बार IMF ने भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘चमकते बिंदुओं में से एक’ कहा था। इस पर टिप्पणी करते हुए रघुराम राजन ने कहा था कि, ‘हमारी स्थिति अंधों में काना राजा जैसी है।’ उनके इस बयान पर उस समय खासा बवाल हुआ था।

आरक्षण से बेहतर कारोबार :

एक यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करते हुए रघुराम राजन ने आरक्षण को लेकर कहा था कि, ‘दलितों को आरक्षण देने से बेहतर है कि उन्हेंर कारोबार के मौके उपलब्ध कराए जाएं।’

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co