बनिहाल में रूकी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
बनिहाल में रूकी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा Social Media

बनिहाल में रूकी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, जानें क्‍या है कारण...

जम्मू कश्मीर के बनिहाल में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा आज रूक गई। यात्रा रूकने के बाद राहुल गांधी मीडिया के सामने आए और यात्रा को रोके जाने का कारण बताया...

जम्‍मू कश्‍मीर, भारत। जब से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई, तब से पूरे देश में यह यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पदयात्रा के दौरान मीडिया से रूबरू होते ही प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है। इस बीच अब यह खबर सामने आ रही है कि, राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा आज जम्मू कश्मीर के बनिहाल में रोक दी गई।

क्‍या है यात्रा रूकने के कारण :

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर में है, आज बनिहाल से अनंतनाग तक भारत जोड़ो यात्रा 16 किमी चलने की बजाय सिर्फ 4 किमी के बाद रोक दी गई।इसके बाद राहुल गांधी मीडिया के सामने आए और उन्होंने खुद इस यात्रा को रोके जाने का कारण बताया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बनिहाल में मीडिया को संबोधित किया और जम्मू-कश्मीर पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि, ''यात्रा को सुरक्षा नहीं मुहैया कराई गई। आगे ऐसा नहीं होना चाहिए, इसका सरकार को ध्यान रखना चाहिए। जिन पुलिसवालों के पास सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वो कहीं नजर नहीं आ रहे थे। ''

आज यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई। टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं दिखे। मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और नहीं चल सकते। मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी बाकी लोग यात्रा कर रहे थे। भीड़ को काबू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

उन्‍होंने यह भी कहा- जो पुलिसवाले क्राउड को कंट्रोल करते हैं या रस्सियों को मैनेज करते हैं वो चले गए या दिखे नहीं। इसलिए हम नहीं चल पाए। मेरे सुरक्षाकर्मी जो सलाह दे रहे हैं उसके खिलाफ जाना बहुत कठिन है। मिनिस्ट्री को चाहिए जो क्राउड कंट्रोल होता है पुलिस का जो रोल होता है उसको गारंटी करें। मुझे नहीं पता ऐसा क्यों हुआ, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए।

इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जयराम रमेश ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''आज उनको करीब 16 किलोमीटर चलना था- बनिहाल से अनंतनाग तक। मुश्किल से वो चार किलोमीटर चल पाए। बाकी सभी भारत यात्रियों ने 16 किलोमीटर पूरा किया, आज जो हुआ वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था। प्रशासन से सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी की बातचीत चल रही है। हम आज, कल और परसों कश्मीर में हैं। 30 जनवरी को श्रीनगर में पीसीसी दफ्तर में हम तिरंगा फहराएंगे। 13 पार्टियों के नुमाइंदे वहां मौजूद होंगे। डेढ़ घंटे का यह समारोह होगा। ये भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम समारोह होगा।''

तो वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि, ''यात्रा में सुरक्षा नहीं मिल रही है। इस वजह से यात्रा को रोकना पड़ा है। जब तक हमें सुरक्षा नहीं मिलती, यात्रा का आगे बढ़ना खतरे से खाली नहीं है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co