पंजाब: कृषि कानून के खिलाफ ट्रैक्‍टर रैली- राहुल ने संबोधन में कही कई बातें

#KhetiBachaoYatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में कृषि कानून के खिलाफ पंजाब में बड़ी ट्रैक्‍टर रैली आयोजित की। इस दौरान किसानों और जनता को संबोधित करते हुए कई बड़ी बातें कहीँ।
पंजाब: कृषि कानून के खिलाफ ट्रैक्‍टर रैली- राहुल ने संबोधन में कही कई बातें
पंजाब: कृषि कानून के खिलाफ ट्रैक्‍टर रैली- राहुल ने संबोधन में कही कई बातेंSocial Media

#KhetiBachaoYatra: केंद्र सरकार की ओर से पिछले दिनों लाए गए 3 कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस समेत कई पार्टियां किसान विरोधी बताते हुए विरोध कर रही हैं। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी आज 4 अक्‍टूबर को इस कृषि कानून के खिलाफ पंजाब में बड़ी ट्रैक्‍टर रैली आयोजित की। इस दौरान राहुल गांधी ने पंजाब में किसानों और जनता को संबोधित करते हुए कई बड़ी बातें कहीं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ''नरेंद्र मोदी जी ने पहला काम ये किया कि ये नया कानून हमारे सामने लाकर रख दिया। हम संसद में लड़े और कहा कि हम किसान की जमीन आपको नहीं देंगे। ये मामला आपकी जमीन और पैसे का है। जब भी ये चाहते थे, तो किसानों की जमीन छीन लेते थे। हमने इसका विरोध किया, भूमि अधिग्रहण बिल जैसे काले कानून को बदला और आपकी जमीन की रक्षा की। मार्केट रेट से चार गुना ज्यादा रेट आपको दिलवाया।''

ये लक्ष्य समझना इतना भी कठिन नहीं कि आपकी जमीन और आपका पैसा हिंदुस्तान के दो तीन सबसे बड़े अरबपति चाहते हैं। ये मोदी सरकार नहीं बल्कि अडानी और अंबानी की सरकार है।

राहुल गांधी

राहुल गांधी द्वारा कहीं गई बातें :

  • नरेंद्र मोदी जी को अडानी और अंबानी चलाते हैं। मोदी जी को अडानी और अंबानी ही जीवन देते हैं, कैसे? मीडिया में 24 घंटे मोदी जी का चेहरा दिखाकर।

  • सीधा सा रिश्ता है इनका कि नरेंद्र मोदी जी इनके लिए जमीन साफ़ करते हैं और ये मोदी जी को मीडिया में पूरा-पूरा समर्थन देते हैं।

  • पंजाब-हरियाणा के किसानों ने देश को खाद्य सुरक्षा दी। भारत की सरकार ने ढांचा बनाया था। उस ढांचे में तीन खंभे थे - MSP, सार्वजनिक खरीद और मंडी व्यवस्था। इन तीन चीजों से हिंदुस्तान को गारंटी पर अनाज मिलता है और वो अनाज पंजाब-हरियाणा देते हैं।

  • नरेंद्र मोदी जी इस व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं क्योंकि जब तक ये व्यवस्था रहेगी, तब तक उनके मित्र अडानी और अंबानी जैसे लोग हिंदुस्तान के किसानों का पैसा नहीं ले पाएंगे, उनसे उनकी जमीन नहीं छीन पाएंगे।

  • इनका लक्ष्य MSP और सार्वजनिक खरीद को खत्म करने का है। ये जानते हैं कि जैसे ही MSP खत्म हुई या सार्वजनिक खरीद की व्यवस्था खत्म हुई तो हिंदुस्तान का किसान खत्म हो जाएगा।

आगे उन्‍होंने कहा, ''मैं आपको बताना चाहता हूँ कि कांग्रेस पार्टी हिंदुस्तान के किसान को कभी खत्म नहीं होने देगी। हम आपके साथ खड़े हैं और एक इंच भी पीछे नहीं हटने वाले। अंग्रेजों ने देश के किसानों को खत्म किया, रीढ़ की हड्डी को तोड़ा था, इसलिए अंग्रेज़ यहां राज़ कर पाए। वही लक्ष्य मोदी जी का है- किसान की रीढ़ की हड्डी तोड़ो और सबकुछ अडानी, अंबानी जैसे लोगों को सौंप दो। इस व्यवस्था को बदलने की जरूरत है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com