पंजाब पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस उम्मीदवारों संग स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज गुरुवार को जालंधर में स्वर्ण मंदिर पहुंचे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) भी उपस्थित रहे।
पंजाब पहुंचे राहुल गांधी
पंजाब पहुंचे राहुल गांधीSocial Media

देश के 5 राज्यों में होने वाले चुनाव में से एक पंजाब राज्य भी शामिल है। यहां चुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं और चुनाव के प्रचार-प्रसार भी जोरों-शोरों से किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) डिजिटल रैली से आज गुरुवार को जालंधर में अपनी पहले यहां स्वर्ण मंदिर पहुंचे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू भी उपस्थित रहे। राहुल गांधी स्वर्ण मंदिर में पार्टी उम्मीदवारों के साथ लंगर में हिस्सा लेंगे और यहां दुर्गियाना मंदिर तथा भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल भी जाएंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचकर माथा टेका। यहां उन्होंने पार्टी के नेताओं की जीत की कामना की। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी के पंजाब आनेपर पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों के बीच राहुल गांधी दरबार साहिब नतमस्तक होने पहुंचे हैं।

राहुल गांधी ने अमृतसर में लंगर खाया:

इसके साथ ही उन्होंने स्वर्ण मंदिर में लंगर खाया। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद रहे। वहीं पंजाब के पांच कांग्रेस सांसद - मनीष तिवारी, रवनीत सिंह बिट्टू, जसबीर सिंह गिल, परनीत कौर, मोहम्मद सादिक - पार्टी नेता राहुल गांधी की अमृतसर बैठक से अनुपस्थित रहे। ये सासंद अपने करीबियों को टिकट नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं।

वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित:

बता दें कि, थोड़ी देर में राहुल गांधी 'नवी सोच नवा पंजाब' थीम के साथ एक वर्चुअल रैली को संबोधित करने वाले हैं। बता दें, पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन के बाद राहुल गांधी का यह पहला दौरा है। अमृतसर के बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से 100 किमी दूर जालंधर जाएंगे। यहां वह नवी सोच- नवा पंजाब (नई सोच नया पंजाब) नाम से आयोजित वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे।

आपको बता दें कि, भाजपा ने आगामी पंजाब चुनाव 2022 के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की। फतेह सिंह बाजवा बटाला से, विजय सांपला फगवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com